Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

AAP सांसद संजय सिंह को राहत नहीं, ED हिरासत 13 अक्टूबर तक बढ़ाई गई

90

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार आप नेता संजय सिंह की ईडी रिमांड को अदालत ने 13 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। राज्यसभा सांसद को मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने 4 अक्टूबर को अरेस्ट किया था। इसके बाद उन्हें 5 दिनों की प्रवर्तन निदेशालय रिमांड पर भेजा गया था। रिमांड खत्म होने पर एजेंसी उन्हें आज (मंगलवार) अदालत में पेश किया। जहां उनकी हिरासत बढ़ा दी।

जांच में सहयोग नहीं कर रहे संजय सिंह

ईडी ने अदालत से सांसद संजय सिंह द्वारा जांच में सहयोग नहीं करने का हवाला देकर हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। उनके सहयोगी सर्वेश मिश्रा भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। एजेंसी ने कहा कि इकट्ठा की गई सामग्री से पता चलता है कि शराब लाइसेंस को मंजूरी देने के लिए रिश्वत मांगी गई थी।

पेशी के दौरान मीडिया से बात न करें- अदालत

अदालत ने सांसद संजय सिंह को पेशी के दौरान पत्रकारों से बात नहीं करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि इससे सुरक्षा में परेशानी होती है। साथ ही जज ने मीडियाकर्मियों को निर्देश दिया कि जब संजय सिंह पेशी के लिए आए तो उनसे सवाल न पूछें।

पुलिस हिरासत में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता

राउज एवेन्यू अदालत ने संजय सिंह की पेशी से पहले AAP के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने यह विरोध विधायक अमानतुल्ला खान और संजय सिंह के घर पर ईडी के छापेमारी के खिलाफ किया। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.