Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...

अगर सरकार बदलने की परंपरा टूटती है, तो क्या अशोक गहलोत को सीएम पद मिलेगा, जानें क्या बोली कांग्रेस

52

कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपने कई लोकसभा सदस्यों के टिकट काटने थे, इसलिए बहाना बनाकर उन्हें विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार घोषित कर दिया। पार्टी सांसद गौरव गोगोई ने यह भी कहा कि राजस्थान की सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ जनता में कोई नाराजगी नहीं है, इसलिए प्रदेश में हर पांच साल पर सरकार बदलने की परंपरा इस बार टूटेगी। गोगोई राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के प्रमुख भी हैं।

बीजेपी ने जारी की 41 प्रत्याशियों की लिस्ट 
भाजपा ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए अपने 41 प्रत्याशियों की पहली सूची सोमवार को जारी की, जिसमें सात मौजूदा सांसदों के नाम भी हैं। इनमें से छह लोकसभा के, जबकि एक राज्यसभा का सदस्य है। पार्टी ने जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारने की घोषणा की है, उनमें लोकसभा सदस्य नरेंद्र कुमार (मंडावा), दिया कुमारी (विद्याधर नगर), राज्यवर्धन राठौड़ (झोटवाड़ा), भागीरथ चौधरी (किशनगढ़), देवजी पटेल (सांचौर) एवं बालक नाथ (तिजारा) तथा राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा (सवाई माधोपुर) शामिल हैं।

राजस्थान में भाजपा डरी हुई है
भाजपा की इस सूची के बारे में पूछे जाने पर गोगोई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ राजस्थान में हर पांच साल पर सरकार बदलने की परंपरा लंबे समय से रही है। राजस्थान में सरकार और मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) के खिलाफ कोई नाराजगी नहीं है। इसलिए यह परंपरा इस बार टूटने वाली है।” उन्होंने दावा किया, ‘‘राजस्थान में भाजपा डरी हुई है। भाजपा ने उन सांसदों को टिकट दिए हैं, जिनके खिलाफ जमीन पर व्यापक माहौल है। वो लोकसभा चुनाव नहीं जीतने वाले थे। भाजपा को उनका टिकट काटने का बहाना ढूंढना था। बहाना ढूंढकर उनको विधानसभा का टिकट दे दिया गया है।”

…तो क्या गहलोत को मिलेगा सीएम पद?
यह पूछे जाने पर कि अगर सरकार बदलने की परंपरा टूटती है, तो क्या अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद पर बरकरार रखा जाएगा, इसपर गोगोई ने कहा, ‘‘पार्टी की परंपरा जो होती है, हम उसी के अनुसार काम करेंगे।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.