Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

मंदसौर, मल्हारगढ़ और सुवासरा विधानसभा में भाजपा ने जताया पुराने चेहरों पर भरोसा

28

मंदसौर। सोमवार को दोपहर में चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। वहीं शाम को भाजपा ने प्रदेश में उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें जिले की गरोठ विधानसभा को छोड़कर शेष तीन मंदसौर, मल्हारगढ़ और सुवासरा विधानसभा में उम्मीदवार घोषित कर दिए। जिले की तीन सीटों पर पुराने चेहरों पर ही भाजपा ने भरोसा जताया है। वहीं अब गरोठ में टिकट फाइनल होने का इंतजार है, यहां टिकट बदलाव के आसार भी माने जा रहे है।

मंदसौर से यशपालसिंह सिसोदिया को दिया टिकट

विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। इसके साथ ही सोमवार शाम को ही भाजपा ने 57 उम्मीदवारों वाली चौथी सूची में मंदसौर जिले की तीन विधानसभाओं में भी उम्मीदवारों की घोषणा की है। मंदसौर विधानसभा से यशपालसिंह सिसोदिया को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। सिसोदिया लगातार तीन बार से विधायक है और यह उन्हें चौथी बार टिकट मिला है।

मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा को टिकट

मल्हारगढ़ विधानसभा से जगदीश देवड़ा को टिकट दिया गया है। तीन बार से विधायक है और प्रदेश की भाजपा सरकार में लगातार मंत्री भी रहे है। उन्हें भी भाजपा ने मल्हारगढ़ विधानसभा से चौथी बार टिकट दिया है। जगदीश देवड़ा को यह आठवीं बार टिकट मिला है।

सुवासरा से हरदीपसिंह डंग को टिकट

वहीं सुवासरा विधानसभा में भाजपा ने हरदीपसिंह डंग को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। 2020 में डंग भाजपा में शामिल हो गए थे और फिर उपचुनाव में जीतकर भाजपा के सरकार में मंत्री बने। भाजपा ने जिले की चार विधानसभा में से तीन में पुराने चेहरों को पुन: मौका दिया है। सोमवार शाम को टिकट फाइनल होते ही कार्यकर्ताओं ने उत्साह भी जताया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.