Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

चुनाव से पहले मायावती का बड़ा बयान कहा-‘सरकार OBC की राष्ट्रीय स्तर पर जनगणना कराए’

19

 नई दिल्ली। जातीय जनगणना का मामला तेज गति से सुलगता जा रहा है। बिहार के बाद राजस्थान की गललोत सरकार ने भी जातिय जनगणना कराने की घोषणा की है। इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ओबीसी जनगणना कराने की केंद्र सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि मायावती ने कहा कि सरकार ओबीसी की राष्ट्रीय स्तर पर जनगणना कराएं। ओबीसी को हक देने के लिए बैकलॉग भरे जाएं। महिला आरक्षण का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। मायावती ने कहा कि कांशी के सपनों को पूरा करने के लिए सत्ता की चाभी अपने हाथों में लें।

मायावती ने कहा कि वैसे तो घोर जातिवादी व आरक्षण विरोधी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस आदि अगले लोकसभा चुनाव से पहले वोटो के स्वार्थ के खातिर आज कल अपने आप को नया हितैषी दिखाने की होड़ में लगे है। दलित आदिवासी समाज के साथ बहुजन समाज के खास अंग ओबीसी वह धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के लोग के हित के लिए बाबा साहब और कांशीराम का योगदान किसी से छिपा नहीं है।

उन्होंने कहा कि मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करके ओबीसी समाज को शिक्षा व सरकारी नौकरियों में 27 परसेंट आरक्षण देने के लिए दिल्ली बोर्ड क्लब आदि पर धरना देना बीएसपी का लंबे समय तक संघर्ष कौन भूल सकता है। मायावती ने कहा कि भाजपा की बहुप्रचारित विकास के लंबे चौड़े दो का थोड़ा भी वास्तविक लाभ हकदार और जरूरतमंदों को नहीं मिल पाता है। ऊपर से बढ़ती हुई महंगाई गरीबी बेरोजगारी तथा सड़क बिजली पानी शिक्षा और स्वास्थ्य आदि की बुनियादी जरूर की बदहाली का सबसे बड़ा प्रभाव बहुजन समाज व अपर कास्ट की गरीबों को ही हर प्रकार से झेलना पड़ता है और जनहित जनकल्याण के इन खास मामलों में कांग्रेस और भाजपा दोनों की सरकारों को शुरुआत और गुनहगार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.