Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर से इटारसी जा रही तेज रफ्तार बस पलटी, दो की मौत, 35 से ज्यादा घायल

25

देवास। सड़क हादसों के लिहाज से डेंजर जोन में शामिल इंदौर-बैतूल हाईवे पर खातेगांव के समीप बागदी नदी से लगे हिस्से में इंदौर से इटारसी जा रही यात्री बस (एमपी05पी0538) सोमवार दोपहर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास से निकल रहे लोग मदद के लिए दौड़े।

दो लोगों की मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 35 से अधिक यात्री घायल हुए जिन्‍हे खातेगांव के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जांच के बाद दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि करीब आधा दर्जन यात्रियों को नाजुक हालत में प्राथमिक उपचार करके रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार बस के क्लीनर राजू और एक महिला यात्रा की मौत की पुष्टि हुई है। यात्रियों की माने तो बस में क्षमता से अधिक यात्री थे जिनकी संख्या 60 से अधिक थी। यात्री सोहन ने बताया बस की गति तेज होने के कारण हादसा हुआ है। बस दोपहर करीब डेढ़ बजे कन्नौद से रवाना हुई थी। बस में सवार अधिकांश यात्री हरदा, इटारसी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.