Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर...

OYO के मालिक के बाद अब शार्क टैंक में नजर आएंगे ये बड़े बिजनेसमैन, फैंस हुए एक्साइटेड

42

इंदौर। टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया का दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। इस शो के पिछले दो सीजन काफी हिट रहे हैं। शार्क टैंक इंडिया का दूसरा सीजन काफी चर्चा में रहा था। अब तीसरा सीजन भी अपने नए ट्विस्ट के साथ धमाल मचाने आ रहा है। इस बार का सीजन काफी दिलचस्प होने वाला है। शो में दो नए शार्क्स की एंट्री होने वाली है। इन दोनों ने ही पिछले कुछ सालों में बिजनेस वर्ल्ड में खूब नाम कमाया है। भारत में इन यंग बिजनेसमैन ने अपने बिजनेस आइडिया से एक अलग ही मुकाम हासिल किया।

जोमेटो के सीईओ होंगे नए शार्क

एक शार्क का नाम तो शो ने पहले ही रिवील कर दिया है। ये शार्क ओयो के मालिक रितेश अग्रवाल हैं, जिनका प्रोमो बीते दिनों रिलीज किया गया था। वहीं, अब नए शार्क को लेकर भी खुलासा हो गया है। शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 का दूसरा जज जोमेटो के को-फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक तस्वीर के साथ सस्पेंस क्रिएट किया था। हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी कर ऑफिशियली दीपिंदर का चेहरा रिवील कर दिया गया है। प्रोमो में दीपिंदर ब्लैक सूट में अपने बाकी शार्क अमन गुप्ता, विनीता सिंह, नमिता थापर और अनुपम मित्तल के साथ नजर आ रहे हैं।

शुरू हुई शो की शूटिंग

शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह शो जल्द ही सोनी लिव पर शुरू हो जाएगा। अभी तक इस शो की प्रीमियर डेट अनाउंस नहीं की गई है। शो के तीसरे सीजन में शार्क की कुर्सी पर बोट के को फाउंडर अमन गुप्ता, शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ विनीता सिंह, एमक्योर फार्मा की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता शापर, शादी डाॅट काॅम के सीईओ अमित जैन, ओयो के सीईओ रितेश अग्रवाल और जोमेटो के सीईओ दीपिंदर गोयल नजर आने वाले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.