Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

जीत के साथ भारत का आगाज ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से दी पटखनी राहुल-विराट चमके

21

चेन्नई। भारतीय टीम ने विश्व कप में अपने मिशन की शुरुआत जीत के साथ की। रोहित ब्रिगेड ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू 49.3 ओवर में 199 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में उतरी टीम इंडिया ने 41.2 ओवर में 4 विकेट के खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारतीय टीम की पारी

टीम इंडिया को पहले ही ओवर बड़ा झटका लगा। मिशेल स्टार्क ने ईशान किशान (0) को स्लिप में कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। 1.3 ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (0) को हेजलवुड ने LBW आउट किया। श्रेयस अय्यर भी बिना खाता खोले आउट हुए। 1.6 ओवर में हेजलवुड की गेंद पर वॉर्नर को कैच थमा बैठे। 37.4 ओवर में विराट कोहली (85) रन पर आउट हुए। उन्हें हेजलवुड ने लाबुशेन के हाथों कैच कराया। केएल राहुल (97*) और हार्दिक पंड्या ने (11*) रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए हेजलवुड को 3 सफलता मिली। मिचेल स्टार्क ने 1 विकेट लिया।

ऑस्ट्रेलिया टीम की पारी

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। मिशेल मार्च तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली के हाथों स्लिप में कैच कराया। डेविड वॉर्नर 16.3 ओवर में 41 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने कॉट एंड बोल्ड किया। टीम इंडिया को तीसरी सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई। उन्होंने 27.1 ओवर में स्टीव स्मिथ (46 रन) पर बोल्ड किया। मार्नस लाबुेशन (27) पर जडेजा का शिकार बना। एलेक्स कैरी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 29.4 ओवर में जडेजा ने LBW आउट किया। ऑस्ट्रेलिया को छठा विकेट 35.5 ओवर में गिरा। कुलदीप यादव ने ग्लेन मैक्सवेल (15 रन) पर बोल्ड किया। टीम इंडिया को 7वीं सफलता 36.2 ओवर में आर अश्विन ने दिलाई। कैमरन ग्रीन को (8 रन) पर हार्दिक पंड्या को कैच थमा बैठे। जसप्रीत बुमराह ने 42.2 ओवर में पैट कमिंस को चलता किया। पैट (15 रन) का कैच लॉन्ग ऑन पर श्रेयस ने लपका। चेन्नई के चेपॉक मैदान में स्पिनर्स का बोलबाला रहा। रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और आर अश्विन ने मिलकर 6 कंगारू बल्लेबाजों को चलता किया। जडेजा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। कुलदीप और बुमराह को दो-दो सफलता मिली। अश्विन और सिराज को 1-1 विकेट मिला।

विराट कोहली ने तोड़ा कुंबले का रिकॉर्ड

विराट कोहली विश्व कप में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए है। कोहली 15 कैच लपक चुके हैं। उन्होंने अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा।

डेविड ने विश्व कप में एक हजार रन पूरे

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने विश्व कप में एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। वे वर्ल्ड कप में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन हैं। वहीं, वॉर्नर ने 19 पारियों में एक हजार रन पूरे किए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है।

शुभमन की जगह किशन को मौका

टीम इंडिया में शुभमन गिल की जगह ईशान किशन को शामिल किया गया है। इसके अलावा टीम में तीन स्पिनरों (अश्विन, जडेजा और कुलदीप यादव) को शामिल किया गया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं –

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, एम मार्श, एस स्मिथ, एम लाबुशेन, जी मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), सी ग्रीन, पी कमिंस (कप्तान), एम स्टार्क, ए जम्पा, जे हेजलवुड।

भारत: आर शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मो. सिराज

हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। जहां टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज जीती थी। ऐसे में वर्ल्ड कप के पहले मैच में मैन इन ब्लू जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड (India vs Australia Head-to-Head Records)

  • वनडे क्रिकेट इतिहास में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 149 मुकाबले हुए हैं। यहां कंगारू का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। जहां ऑस्ट्रेलिया ने 83 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, टीम इंडिया ने 56 मैच जीते हैं।
  • घर में भारत ने 70 एकदिवसीय मैच खेले हैं। जिसमें 32 मुकाबले जीते हैं और ऑस्ट्रेलिया को 38 मैचों में जीत मिली है।
  • न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों टीमों के बीच 26 वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 12 और टीम इंडिया ने 10 मैच जीते हैं।
  • वनडे विश्व में दोनों टीमों के बीच 12 मैच खेले गए हैं। जिसमें भारत ने 4 और ऑस्ट्रेलिया ने 8 मैच जीते हैं।
  • तटस्थ स्थानों पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 25 मुकाबले खेले गए हैं। टीम इंडिया ने 10 मैच जीते हैं। कंगारू को 12 मुकाबलों में जीत मिली है। 3 मैचों का रिजल्ट नहीं निकला।
  • चेन्नई में दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें टीम इंडिया ने 1 मैच जीत है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 2 मैचों में जीत मिली है। इन सभी आंकड़ों को देखे तो वनडे में ऑस्ट्रेलिया टीम भारत से बेहतर है।

एमए चिंदंबरम स्टेडियम, चेपॉक पिच रिपोर्ट (India vs Australia Pitch Report)

चेपॉर के पिच की सतह काफी धीमी है। जिसके चलते स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है। विकेट थोड़ी धीमी हो जाती है। बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो जाता है। टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। यहां पहली पारी औसत स्कोर 237 रन है। इस मैदान में अब तक 22 वनडे मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम को 7 मैचों में जीत मिली है।

रविवार को चेन्नई में कैसा रहेगा मौसम (India vs Australia Weather Report)

चेन्नई में पिछले 4 दिनों बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान नुंगमबक्कम में 11 मिमी रिकॉर्ड बरसात दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। ऐसे में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान बारिश की संभावना है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप 2023 स्क्वॉड (India vs Australia World Cup 2023 Squads)

टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन।

ऑस्ट्रेलिया

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, मिस मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा, मिशल स्टार्क।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ड्रीम 11 टीम (India vs Australia Dream 11 Team Prediction)

रोहित शर्मा, केएल राहुल, डेविड वॉर्नर, विराट कोहली (कप्तान), मिशेल मार्श, रवींद्र जड़ेजा, ग्लेन मैक्सवेल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), मिचेल स्टार्क, सिराज, कुलदीप यादव।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ड्रीम 11 टीम 2 (India vs Australia Dream 11 Team 2 Prediction)

केएल राहुल, ईशान किशन (कप्तान), रोहित शर्मा, ग्लेन मैक्सवेल (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, पैट कमिंस।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.