Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में कार्यक्रम, सनातनी विनोद बिंदल बोले – महादेव सबका कल्याण... Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा? Gut Health: आंतों की सफाई के लिए सुबह उठते ही करें ये 1 काम, पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: 'चोटी विवाद' पर डिप्टी सीएम को घेरा, बोले- पाप के भागी आप भी होंगे

रायसेन में मिला मादा तेंदुए का शव, शरीर में घाव के निशान

22

रायसेन । रायसेन में माखनी तालाब के पास रविवार दोपहर को एक मादा तेंदुए का शव मिला। मादा तेंदुए के शरीर में घाव के निशान हैं जिसमें कीड़े लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि शव एक से दो दिन पुराना है। पिछले 22 दिन में तेंदुए के शव मिलने की ये दूसरी घटना है। इससे पहले रायसेन किले के पास एक तेंदुए का शव मिला था। अब फिर एक तेंदुए का शव संदिग्ध हालत में मिला है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। वन विभाग के पूर्व क्षेत्र की माखनी बीट का वन कर्मचारियों को भ्रमण के दौरान ये शव मिला है। उसके शरीर में घाव गहरे थे जिसमें कीड़े लग चुके हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मृत तेंदुआ एक व्यस्क मादा थी जिसकी उम्र करीब डेढ़ से दो साल की होगी।

मादा तेंदुआ के शरीर पर घाव

पूर्व वन क्षेत्र के रेंजर प्रवेश पाटीदार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के 300 मीटर के दायरे को सील किया गया है। डाग स्क्वायड और डाक्टरों की टीम को मौके पर बुलाया गया है। तीन डाक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी तभी मौत की सही जानकारी लग सकेगी।

रेंजर प्रवेश पाटीदार का कहना है कि वैसे तो यह सामान्य मौत है, पर तेंदुआ के शरीर पर घाव भी पाया गया है, इसलिए हो सकता है, जैसे पहले किले पर आपसी फाइट में एक तेंदुए की मौत हुई थी उसी तेंदुए से इसका सामना हुआ हो। डाक्टरों की टीम को बुलाया है, अभी यह जांच का विषय है कि मौत कैसे हुई है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिलेगी। वह शिकार की बात से इनकार कर रहे हैं क्योंकि तेंदुए के शरीर के सभी अंग सुरक्षित हैं। अगर शिकारियों द्वारा शिकार किया गया होता तो तेंदुए के शरीर के कुछ अंग गायब होते।

22 दिन पहले भी मिला था शव

बता दें कि करीब 22 दिन पहले भी शहर के वार्ड एक स्थित किला मार्ग के गेट पर एक मादा तेंदुआ का शव मिला था। जिसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में घाव के निशान पाए गए थे। उसके शरीर से खून निकल रहा था। वन विभाग द्वारा तेंदुए की मौत को आपसी फाइट होना बताया था और चट्टानों पर से गिरने के कारण तेंदुए की मौत होना बताया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.