Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इजरायल में 12 नेपाली छात्रों से नहीं हो पा रहा संपर्क, विदेश मंत्री बोले- हमास के हमले के बाद हताहत होने की आशंका

18

काठमांडू। इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध में अभी तक सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इजरायल पर हमास के आतंकवादी हमले से दुनिया भर के नागरिक इजरायल में फंस गए हैं। सभी देशों को अब अपने नागरिकों की चिंता सताने लगी है। इस दौरान नेपाल से परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने बताया कि इजरायल के दक्षिणी हिस्से में 12 नेपाली छात्र पढ़ रहे हैं। उनसे किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा है।

एन पी सऊद ने कहा कि 12 नेपाली छात्रों से किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके हताहत होने का अनुमान है। आतंकवादी संगठन हमास ने 7 अक्टूबर दिन शनिवार की सुबह ही इजरायल पर मिसाइल दागना शुरू कर दिया था। हमास का यह हमला इतना खतरनाक था कि चारों तरफ से केवल धमाकों की आवाज ही आ रही थी।

सीखो और कमाओ योजना के तहत गए थे इजरायल

नेपाल के विदेश मंत्रायल ने बताया कि नेपाल सरकार की सीखो और कमाओ कार्यक्रम चलता है, इसलिए 17 नेपाली छात्र दक्षिणी इजरायल के कुबुज अलुमिम में गए थे। 17 में से केवल दो ही जान बचाकर वहां से निकल पाए, तीन के घायल होने की खबर है। घायल नेपाली छात्रा का इलाज चल रहा है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने हमास आतंकी संगठन की इजरायल पर किए जा रहे हमले की कड़ी निंदा की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.