Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

किसानों के साथ 5वें दौर की बातचीत के लिए सरकार तैयार, कहा- हर विकल्प खुले हैं

45

न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत करीब दर्जन भर मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के लिए सरकार बातचीत को लेकर सारा विकल्प खोलकर रखना चाहती है. सरकार आपसी चर्चा के माध्यम से समाधान का रास्ता खोलना चाहती है. इसलिए चौथे दौर की बातचीत के बाद अब पांचवें दौर की बैठक में चार अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है. किसान फिलहाल शंभू बॉर्डर पर बैठे हुए हैं. किसान आज दिल्ली कूच करने वाले थे, लेकिन सरकार की ओर से पांचवें दौर की बैठक की सूचना मिलने के बाद फिलहाल शंभू बॉर्डर पर ही रुके हुए हैं.

किसानों के आंदोलन को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि 5वें दौर की बैठक में हम किसानों से बात करने और एमएसपी, पराली जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं. कृषि मंत्री ने कहा कि मैं किसानों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं और हमें इसका हल निकालना चाहिए. बातचीत से समाधान निकलना चाहिए.

ये हैं वो चार मुद्दे जिन पर फिर से चर्चा के लिए तैयार हुई सरकार

1.MSP की मांग 2. फसल कि विविधता 3.पराली का विषय 4. किसानों के खिलाफ दर्ज FIR पर बातचीत

इससे पहले चौथे दौर की केंद्र सरकार और किसानों के बीच बैठक में सरकार की तरफ से कपास और मक्का पर MSP के आधार पर 5 साल का अनुबंध देने की बात कही थी. केंद्र सरकार ने उड़द, मसूर, मक्का, कपास और अरहर पर एमएसपी पर पांच साल की गारंटी की बात कही है. इसका मतलब ये है कि सरकार अब गेहूं और धान की तरह खरीद केंद्र बनाकर एमएसपी पर इन फसलों की भी खरीद करेगी.

फसल और जमीन की उर्वरता पर ध्यान देने कोशिश

केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को कहा गया है कि किसानों को सुनिश्चित करना होगा कि वह फसल और जमीन की उर्वरता पर भी ध्यान दें. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी उर्वर्कता के मुद्दे पर सहमति जाहिर की थी. एक तरह से केंद्र सरकार हर हाल में किसानों के उदार रवैया दिखाना चाहती है.

केंद्र सरकार ये भी जानती है कि आंदोलन से जुड़े बहुत सारे लोग सिर्फ किसानों की आड़ में राजनीति कर रहे हैं. ऐसे में वो सरकार के हर ऑफर को ठुकराने में दिलचस्पी दिखाते हैं. सरकार ने ऐसा मन बनाया हुआ है कि इस बार किसी भी तरह से हरियाणा क्रॉस कर किसान दिल्ली नहीं आ पाए.

सरकार नहीं चाहती दिल्ली में घूसे किसान

पिछली बार जब किसान आंदोलन के लिए उतरे थे तो सरकार ने दिल्ली में एंट्री की अनुमति दे दी थी, लेकिन किसानों ने राजधानी में जमकर हंगामा काटा था. लिहाजा इस बार सरकार किसी भी तरह से किसानों को दिल्ली आने नहीं देगी. लेकिन सरकार किसी तरह से ये परसेप्शन नहीं बनने देना चाहती है कि वो किसानों को लेकरगंभीरनहींहै.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.