Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

काबुली चने में लेवाली बढ़ी तो दाम उछले, दालों में गिरावट

34

इंदौर। काबुली चने में नीचे दामों पर बिकावली पीछे हटने और आवक बेहद कमजोर होने के कारण भाव में पुन: तेजी दर्ज की गई। शनिवार को काबुली चने में करीब 200 रुपये की तेजी देखने को मिली है। व्यापारियों का कहना है कि आगे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए घरेलू मांग का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही निर्यातकों की भी लेवाली आने पर वर्तमान दामों में और तेजी की उम्मीद की जा रही है।

इधर, दालों में ग्राहकी बेहद सुस्त बनी हुई है, जबकि मिलों के पास स्टाक अच्छा होने से कई मिलें दामों कटौती कर बिकावली कर रही है। इस वजह से शनिवार को मूंग दाल, मूंग मोगर में 100, उड़द मोगर में 100 और चना दाल में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते दलहन में कारोबार बेहद कमजोर बना हुआ है।

चने में भी लेवाली कमजोर रहने से भाव घटाकर बोले गए। चना कांटा नीचे में 6100 ऊपर में 6150 रुपये तक बोला गया। अन्य दाल-दलहन में कारोबार सामान्य रहा। भाव में स्थिरता रही। दूसरी ओर मध्य प्रदेश शासन द्वारा मंडी टैक्स की दर जो वर्तमान में 1.5 फीसद थी, उसे घटाकर एक फीसद कर दिए जाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कंटेनर में डॉलर चना 40/42 16500, 42/44 16300, 44/46 16100, 58/60 14700, 60/62 14600, 62/64 14500 रु. क्विंटल रह गया।

दलहन के दाम – चना कांटा 6100-6150, विशाल 5950, डंकी 5300-5500, मसूर 6300, तुवर महाराष्ट्र सफेद 11400-11600, कर्नाटक 11700-11900, निमाड़ी तुवर 9500-11300, मूंग 8700-8800, बारिश का मूंग नया 9400-9700, एवरेज 7000-8000, उड़द बेस्ट 9000, मीडियम 6500-7500, हल्का उड़द 3000-5000 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

दालों के दाम – चना दाल 8000-8100, मीडियम 8200-8300, बेस्ट 8400-8500, मसूर दाल 7700-7800, बेस्ट 7900-8000, मूंग दाल 10500-10600, बेस्ट 10700-10800, मूंग मोगर 11300-11400, बेस्ट 11500-11600, तुवर दाल 13300-13400, मीडियम 14200-14300, बेस्ट 14700-14900, ए. बेस्ट 15800-15900, ब्रांडेड तुवर दाल 16300, उड़द दाल 10400-10500, बेस्ट 10600-10700, उड़द मोगर 10700-10800, बेस्ट 10900-11000 रुपये।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4800 रुपये क्विंटल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.