Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बैंक मैनेजर के सूने मकान में चोरी

22

बिलासपुर। बैंक मैनेजर के सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर ने दरवाजे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सामान पार कर दिए। इसकी कीमत एक लाख रुपये है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर गीता पैलेस निवासी भूपेंद्र कुमार चंदेल जरहागांव कोआपरेटिव बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। बीते छह अक्टूबर की शाम 7:30 बजे वे अपने पत्नी व बच्चों के साथ रिश्तेदार से मिलने नेहरूनगर गए थे।

वहां से रात 10 बजे घर वापस लौटे और फिर दरवाजा का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो कमरे के दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ था और आलमारी खुली थी। वहीं लाकर में रखे दो सोने का मंगलसूत्र , एक सोने की अंगूठी, तीन चांदी के पायल, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, एक मोबाइल चार्जर समेत नगदी 18 हजार रुपये पार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

18 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 18 लीटर शराब जब्त की गई है। इसकी कीमत आठ हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

शनिवार को पचपेड़ी पुलिस की टीम गश्त में निकली थी। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पचपेड़ी निवासी शिवराज पाटले अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा है। साथ ही बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम घेराबंदी कर शिवराज पाटले को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 18 लीटर शराब जब्त की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.