Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

घटे दामों पर बिकवाल के पीछे हटने से सोया तेल में सुधार, लंबी तेजी नहीं

32

इंदौर। मलेशिया में ऊंचे पाम तेल स्टाक के चलते केएलसी इस सप्ताह लगभग 4.5 फीसद नीचे बंद हुआ बंद होने से पहले केएलसी ने कुछ रिकवरी दिखाई लेकिन फिर भी 3610 के सपोर्ट के नीचे नीचे ही बंद हुआ।

इधर, एमपीओबी रिपोर्ट में कोई भी महत्वपूर्ण घट-बढ़ होने पर ही बाजार में इसका असर होगा। यदि एमपीओबी रिपोर्ट उम्मीद से अधिक स्टाक दिखाती है, तो यह कमजोरी का संकेत होगा। वहीं, उम्मीद से कम स्टाक को सकारात्मक माना जाएगा। शुरुआती सप्ताह में भारतीय बाजारों में पाम और सोया तेल की कीमतों में हल्की रिकवरी आई है। अक्टूबर का महीना खाद्य तेल बाजार के लिए तेजी वाला माना जाता है, लेकिन इस साल परिदृश्य बदला हुआ नजर आ रहा है।

निर्यात और आयातक दोनों देशों के पास अधिक स्टाक, अमेरिका में सोयाबीन की कटाई, भारत में पर्याप्त तिलहन स्टाक से मार्केट दबाव में प्रमुख राज्यों में आगामी चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव होना है। इसके चलते महंगाई को नियंत्रण करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। शनिवार को सोया तेल में अच्छी लेवाली आने और प्लांटों की घटते दामों पर बिकवाली कम होने से भाव में सुधार रहा।

सोयाबीन तेल इंदौर 10 रुपये बढ़कर 865-870, पाम तेल इंदौर 873 रुपये प्रति किलो बोला गया। छावनी मंडी में सोयाबीन नया 3500-4500, सरसों निमाड़ी 6300, राइडा 4900-5100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे। कपास्या खली में लेवाली कमजोर होने और आवक अच्छी रहने से भाव में मंदी जारी रही।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1650-1670, मुंबई मूंगफली तेल 1650, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 865-870, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 815-820, इंदौर पाम 873, मुंबई सोया रिफाइंड 860, मुंबई पाम तेल 810, सोया डीगम 875, राजकोट तेलिया 2690, गुजरात लूज 1650, कपास्या तेल इंदौर 790 रुपये।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – अवी एग्रो 4625, बंसल मंडीदीप 4600, बैतूल आइल 4675, धानुका सोया नीमच पुराना 4700, नया 4590, धीरेंद्र सोया पुराना 4675, नया 4435, दिव्य ज्योति 4550, गुजरात अबुंजा 4535, हरिओम रिफाइनरी 4620, केएन एग्री इटारसी 4561, खंडवा ऑयल पुराना 4610, मित्तल 4600, पुराना 4700, एमएस सॉल्वेक्स नीमच 4550, नीमच प्रोटीन पुराना 4625, नया 4425, प्रकाश 4600, प्रेस्टीज 4600, रामा 4500, महेश 4550, स्नेहिल सोया 4550, अंबिका कालापीपल 4575, विप्पी सोया देवास 4990 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1775, बुरहानपुर 1775, अकोला 2700 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.