Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

आचार संहिता लगने से पहले तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पहुंच रही शिकायतें

65

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले सरकार द्वारा किए जा रहे तबादलों को लेकर शिकायतें अब निर्वाचन आयोग तक पहुंचने लगी हैं। लगभग प्रतिदिन अलग-अलग संवर्ग के अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने भी आयोग से शिकायत करके तबादलों पर रोक लगाने की मांग की है। भाजपा पदाधिकारियों ने कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के भाई हितेष चौधरी को चुनावी कार्य में संलग्न किए जाने पर आपत्ति जताते हुए उन्हें हटाने की मांग की है।

आइपीएस हितेष चौधरी वर्तमान में एसपी रेल भोपाल है। विभागों में एसडीएम से लेकर तहसीलदार और तमाम विभागों के मैदानी अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। बता दें कि अगले सप्ताह कभी भी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग सकती है। सी-विजिल एप से भी आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सी-विजिल एप से आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर रखी जाएगी।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 में चुनाव संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए सी-विजिल मोबाइल एप तैयार करवाया गया है। इसके माध्यम से कोई भी नागरिक आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी किसी भी घटना का फोटो-वीडियो तैयार कर अपनी शिकायत भेज सकता है।

100 मिनट के अंदर शिकायत का निराकरण किया जाएगा। इस एप पर कोई भी नागरिक घटनास्थल से 20 मीटर के अंदर से ली गई फोटो अपलोड कर सकता है। वर्ष 2018 में हुए विधानसभा निर्वाचन में सी-विजिल एप के माध्यम से 3,990 शिकायतें हुई थी। इसी तरह लोकसभा निर्वाचन 2019 में 16,472 शिकायतें हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.