Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

शुभमन गिल को हुआ डेंगू कौन करेगा रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग इन खिलाड़ियों के नाम पर चर्चा

41

नई दिल्ली।  वनडे विश्व कप का बिगुल बज चुका है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम मिशन वर्ल्ड कप 8 अक्टूबर, रविवार से शुरू होगा। टीम इंडिया का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इस मैच से पहले ही भारत को झटका लगा है। ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अभ्यास में भी हिस्सा नहीं लिया। इस बात पर भ्रामक स्थिति बनी हुई है कि शुभमन मैच खेलेंगे या नहीं।

कौन करेगा रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत?

अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुभमल गिल नहीं खेल पाते हैं, तो देखना होगा कि रोहित के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा। ऐसे में भारतीय टीम के पास दो विकल्प हैं। पहला केएल राहुल और दूसरा ईशान किशन हैं। राहुल के पास किशन की तुलना में बड़े मैच खेलने का अच्छा अनुभव है। इस आधार पर केएल राहुल के रोहित के साथ ओपनिंग करने उतर सकते है।

केएल राहुल या ईशान किशन

केएल राहुल ने वनडे मैच में 6 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 58 मुकाबलों में 2,209 रन बनाए हैं। ओपनर के तौर पर उनका बेस्ट स्कोर 111 है। ईशान किशन 18 वनडे मैचों में 1 शतक और 7 अर्धशतक जड़ चुके हैं। उन्होंने अब तक 5 मैचों में टीम के लिए ओपनिंग की है।

शुभमन का शानदार फॉर्म

यदि शुभमन गिल पहला मैच नहीं खेलते हैं तो यह टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। शुभमन इस समय शानदार फॉर्म में है। ये साल उनके लिए अच्छा रहा है। उन्होंने 34 वनडे मैचों में 1917 रन बनाए हैं। जिसमें 6 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं। शुभमन के नाम एक साल में 6 सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड है। हाल ही में संपन्न हुए एशिया कप में उन्होंने 302 रन बनाए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.