Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायबरेली के बहुचर्चित आदित्य हत्याकांड में बड़ा फैसला: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आरपी यादव और ढाबा मालिक ... रायपुर के छात्र गोपाल नवघरे की अनोखी सफलता: ₹30 के हॉट चॉकलेट स्टार्टअप से बने अमूल के टेरिटरी सेल्स... बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में दुष्कर्म के आरोपी किशोर ने लगाई फांसी, बाथरूम में मिला शव कोंडागांव न्यायालय का सख्त फैसला, नाबालिग को भगा ले जाने वाले दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास सूरजपुर में डायल 112 से कार टकराने पर भारी बवाल: महिला ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने... रायपुर में फैक्ट्रियों में पुलिस का बड़ा सर्च अभियान: सिलतरा-धरसींवा में श्रमिकों के दस्तावेजों और प... सूरजपुर में नकली सोना-चांदी बेचकर आधा दर्जन महिलाओं से ठगी: 1 हफ्ते में काली पड़ी पायल, थाने पहुंचीं... नाबालिग को अगवा कर 1 लाख में बेचने वाला फरार दंपति गिरफ्तार, रायपुर पुलिस को मिली सफलता सुकमा में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.54 करोड़ रुपये का 308 किलो गांजा बरामद धमतरी: 175 छात्रों पर सिर्फ 5 शिक्षक, बारिश के बीच गूंजे नारे; ग्रामीणों के आंदोलन के बाद 1 शिक्षक न...

दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार, जहरीली हुई हवा, ग्रेप का पहला चरण लागू

42

नई दिल्ली। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। हवा इतनी जहरीली हो गई है कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। अब हवा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप का पहला चरण लागू कर दिया है। इसी के साथ ही पटाखों पर रोक के साथ 27 सूत्री एक्शन प्लान लागू कर दिया है।

शुक्रवार को दिल्ली की हवा बेहद खराब रही। गुरुवार को दिल्ली के आठ इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया। यह 200 से भी ऊपर था, यानी कि खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अब हम बात करें पूरे दिल्ली की हवा क्वालिटी की तो अभी भी मध्यम श्रेणी पर है।

पटाखे जलाने पर लगा दी गई रोक

दिल्ली में आठ इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पहुंचा, तो सीएक्यूएम की ग्रेप उप समिति की आपात बैठक बुलाई गई। इस बैठक में निर्णय हुआ कि दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप का पहला चरण लागू किया जाए। ग्रेप का पहला चरण लागू होने के बाद डीजल जनरेटर, पटाखों, कूड़ा जलाना आदि पर रोक लगा दी गई है।

हवा में ज्यादा देर तक रुक रही है धूल

दिल्ली-एनसीआर में अगस्त और सितंबर में बरसात कम हुई है। बरसात के ना होने से जमीन पर नमी की मात्रा नहीं है। हवा चलने से धूल उड़ने लगती है। मानसून के जाने के बाद हवा का रुख उत्तरी-पश्चिमी हो गया है। हवा की रफ्तार में भी कमी आई है, जिससे धूल के कण ज्यादा देर तक हवा में रुके रहते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.