Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

इलाज के दौरान हुई महिला की मौत, आक्रोशित परिजनों ने इस चीज की मांग करते हुए किया प्रदर्शन, डॉक्टर पर लगाए ये आरोप

58

जबलपुर: जबलपुर के कटंगी में निजी डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद एक महिला की मौत हो गई जिसके बाद मामले ने अब तूल पकड़ लिया और परिजनों समेत ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया और डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कटंगी थाने के सामने जबलपुर दमोह मार्ग पर जाम लगा दिया साथ ही थाने में घुसने की कोशिश करने लगे जिस पर भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

युवती को किया गया था एडमिट

दरअसल ग्राम ककरेहटा लुहारी की रहने वाली 30 वर्षीय नीलम रजक की एक दिन पहले तबियत खराब हुई थी जिसे चेकअप के लिए परिजन कटंगी के अनुपम बाथरे नमक डॉक्टर के पास ले गए थे। एक दिन इलाज के बाद जब तबियत में कोई खास सुधार नहीं हुआ तो गुरुवार की सुबह परिजन फिर से युवती को लेकर डॉक्टर के पास गए, जहां डॉक्टर ने युवती को अपनी क्लिनिक में एडमिट कर लिया, लेकिन गुरुवार की देर शाम जैसे ही डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया और टेबलेट दी तो उसके कुछ मिनट बाद ही महिला की मौत हो गई।

परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

यह सब देख परिजन आग बबूला हो गए और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जबलपुर दमोह मार्ग पर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करते हुए थाने के अंदर घूसने लगे जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं महिला के परिवारजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.