Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी व... Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में इतिहास रच देंगे रोहित शर्मा टूटेगा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

91

नई दिल्ली। वनडे विश्व कप 2023 में भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 8 अक्टूबर को एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में इस बार भारतीय टीम तीसरी बार चैंपियन बनने मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया को वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा वेस्टइंडीज खिलाड़ी क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

रोहित शर्मा यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 3 छक्के जड़ देते हैं। तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित के कुल 554 छक्के हो जाएंगे। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने तीन फॉर्मेट को मिलाकर 553 छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा 3 छक्के जड़ते ही क्रिस गेल से आगे निकल जाएंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

1. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- 553 छक्के

2. रोहित शर्मा (भारत)- 551 छक्के

3. शाहिदी अफरीदी (पाकिस्तान)- 476 छक्के

4. ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)- 398 छक्के

5. मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)- 383 छक्के

6. एमएस धोनी (भारत)- 359 छक्के

टूटेगा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के नाम 451 मैचों में 551 छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला में रोहित 3 छक्के लगाते ही क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वहीं, सबसे ज्यादा 554 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट कोहली इस रिकॉर्ड से काफी दूर हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 283 छक्के लगाए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बैट्समैन

  • रोहित शर्मा- 551 छक्के
  • महेंद्र सिंह धोनी- 359 छक्के
  • विराट कोहली- 283 छक्के
  • सचिन तेंदुलकर- 264 छक्के
  • युवराज सिंह- 251 छक्के
  • सौरव गांगुली- 247 छक्के
  • वीरेंद्र सहवाग- 243 छक्के

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.