Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

देवरिया नरसंहार आरोपियों के घर बुलडोजर की तैयारी, मृतक प्रेम यादव की पत्नी ने दिया बयान, किया ये खुलासा

39

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रुद्रपुर इलाके में हुई छह लोगों की हत्या से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से जुड़ी हिंसा की घटना के सिलसिले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 दूसरी तरफ, प्रेमचंद यादव के रिश्तेदार अनिरुद्ध यादव की ओर से दर्ज कराई गई FIR में सत्यप्रकाश दुबे, उनकी पत्नी और बच्चों सहित पांच मृतकों को नामजद किया गया है। इस मामले की भी जांच की जा रही है। देवरिया के फतेहपुर नरसंहार में आरोपियों के खिलाफ अब बुलडोजर की कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

गांव में एसडीएम न्यायिक सीमा पाण्डेय के नेतृत्व में आधा दर्जन लेखपालों और कानूनगो ने पूरे दिन प्रेमचंद यादव के साथ ही अन्य आरोपियों के घरों के आसपास की भूमि की नापजोख की गई। पता चला है कि प्रेमचंद यादव के नए मकान का कुछ हिस्सा खलिहान की जमीन पर बना है। ऐसे में इस पर बुलडोजर चलाया जा सकता है।

प्रेम यादव की पत्नी प्रेमशिला का बयान

मृतक प्रेम यादव की पत्नी प्रेमशिला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारा घर हमारी सास के नाम से बैनामा है जब तक कोई सबूत हमें नहीं मिलेगा तब तक हम मकान को गिरने नहीं देंगे। हम चाहते हैं कि हमारे परिवार के कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए ताकि हमारे पति का कर्मकांड ठीक से हो सके। प्रेमशिला ने कहा कि हमारे पति की हत्या दुबे जी के परिवार ने की है उन्हीं लोगों ने बुलाकर हमारे पति की हत्या की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.