Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, शराब घोटाले मामले में ED ने पूछताछ के बाद किया अरेस्ट

49

शराब घोटाले मामले में ED ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले के संबंध में बुधवार सुबह (आप) के सांसद संजय सिंह के परिसरों पर छापे मारे थे। अधिकारियों ने बताया कि मामले के संबंध में कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर भी छापे मारे गए थे। ईडी ने पिछले दिनों इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें संजय सिंह का भी नाम है।

जानकारी के मुताबिक संजय सिंह से ईडी ने करीब 10 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद ईडी ने संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल संजय सिंह अपने घर पर ही मौजूद हैं। इसके बाद पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी बढ़ा दी है। अब ईडी के अधिकारी संजय सिंह को लेकर जाएंगे। वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी संजय सिंह के घर के बाहर एकत्र होना शुरू हो गया है।

ऐसे कई छापे मारे जाएंगे, लेकिन डरने की कोई जरूरत नहीं 
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह के आवास पर प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) के छापे दिखाते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 के लोकसभा चुनाव में हार को देखते हुए हताशा भरे कदम उठा रही है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि ऐसे कई छापे मारे जाएंगे, लेकिन डरने की कोई जरूरत नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले के संबंध में बुधवार सुबह ‘आप’ सांसद संजय सिंह के परिसरों पर छापे मारे। उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों के परिसर पर भी छापे मारे जा रहे हैं।

पहले भी कुछ नहीं मिला, आज भी नहीं मिलेगा 
‘आप’ प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा, ‘‘संजय सिंह अडाणी के मुद्दे पर सवाल पूछते रहे हैं, इसलिए उनके आवास पर छापे मारे जा रहे हैं। केंद्रीय एजेंसियों को पहले भी कुछ नहीं मिला था और आज भी कुछ नहीं मिलेगा। पहले, उन्होंने कल कुछ पत्रकारों के आवास पर छापे मारे और आज वे संजय सिंह के आवास पर तलाशी ले रही हैं।”

बेटा ईडी के साथ सहयोग कर रहा है- दिनेश सिंह
संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने कहा कि उनका बेटा ईडी के साथ सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ईडी अपना काम कर रही है। मुझे सटीक वक्त तो नहीं पता, लेकिन सुबह करीब साढ़े सात बजे वे छापे मारने आए… मैंने ईडी अधिकारियों को बताया कि वे देर रात तक तलाशी ले सकते हैं, हम नहीं चाहते कि वे बार-बार आएं।”

ईडी ने इस मामले में पहले उनके स्टाफ सदस्यों और उनसे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की थी। ऐसा आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए लायी गयी आबकारी नीति ने गुटबंदी को बढ़ावा दिया और कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी। ‘आप’ ने इस आरोप का खंडन किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.