Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...

पहले चाकुओं से गोदा… फिर सिर को स्लैब से कुचला, करावल नगर में 25 साल के युवक का कत्ल

41

दिल्ली के करावल नगर में एक व्यक्ति की बड़ी ही बेरहमी के साथ उसकी हत्या कर दी। हमलावरों ने मृतक पर पहले कई बार चाकूओं से हमला किया और उसके बाद उसके सिर को कुचल दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने युवको अस्पताल में पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया इस घटना को करावल नगर इलाके के रामलीला ग्राउंड के पास अंजाम दिया गया।

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना रामलीला ग्राउंड के पास, 35 फुटा रोड, शिव विहार करावल नगर की है। मृतक युवक का नाम दीपक है जिसकी उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। यह युवक करावल नगर में शिव विहार के फेज़-8 में रहता था। दीपक के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि उनके पास बुधवार 2.15 बजे हत्या की कॉल मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटना के बारे में बताया कि चार अक्टूबर की सुबह करीब दो बजे मृतक दीपक अपनी बाइक पर सवार होकर रामलीला ग्राउंड की ओर जा रहा था। लेकिन उसकी समय तीन लड़कों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सीसीटीवी के मुताबिक दीपक पर कई बार चाकू से हमला किया गया और उसके सिर को स्लैब से कुचल दिया। इसके बाद दीपक को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसके डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हमलवारों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.