Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर

उमरिया में पत्नी के बाद पति की भी गई बाघ के हमले में जान

326

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर वन परिक्षेत्र में बाघ के हमले में एक वृद्ध की जान चली गई है। मृतक का नाम राममिलन चौधरी पिता सेमाली चौधरी निवासी ग्राम गाटा बताया गया है। 64 वर्षीय यह वृद्ध रविवार को मवेशी चराने जंगल गया था, इसके बाद यह वापस लौटकर नहीं आया। शाम को इसकी तलाश की गई लेकिन इसका कहीं कुछ पता नहीं चला था।

बड़खेरा से लगे मझखेता बीट के भुरकुल हार में पाई गई लाश

सोमवार को राममिलन की लाश बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र मानपुर बफर जोन के बड़खेरा से लगे मझखेता बीट के भुरकुल हार में पाई गई है। मृतक के शरीर पर पाए गए जख्मों के निशान से यह स्पष्ट हो गया है कि बाघ ने उसे पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी जान चली गई। गांव के लोगों ने लाश देखने के बाद घटना की सूचना वन विभाग को दे दी। सूचना पर मानपुर परिक्षेत्राधिकारी मुकेश अहिरवार और उनकी टीम घटना स्थल पर पहुंच गई।

जानवरों पर भी हमला

बाघ ने मौके पर मौजूद मवेशियों पर भी हमला किया है। बताया गया है कि हमला करने के बाद बाघ ने बकरियां और गाय को भी खाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ ने मवेशियों पर हमला किया होगा जिन्हें बचाने के प्रयास में राममिलन बाघ का शिकार हो गया होगा। हालांकि घटना के समय मौके पर कोई और नहीं था, जिससे पूरी तरह स्पष्ट अनुमान फिलहाल नहीं लगाया गया है। घटनास्थल पर बाघ के पद चिन्ह भी पाए गए हैं जिससे यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि राममिलन पर बाघ ने ही हमला किया था। यह जानकारी लगने के बाद की बाघ के हमले में राममिलन की मौत हुई है एक बार फिर मानपुर क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश भड़कने लगा है।

2011 में तेंदू पत्ता तोड़ राममिलन की पत्नी सुंदी पर बाघ ने किया था हमला

पत्नी की भी बात के हमले में हुई थी मौत राममिलन की बाघ के हमले में हुई मौत के बाद यह जानकारी सामने आ रही है कि उसकी पत्नी की भी कुछ साल पहले बाघ के हमले में मौत हो गई थी। बताया गया है कि वर्ष 2011 में यह घटना हुई थी। गांव के लोगों ने बताया कि वर्ष 2011 में गर्मी के मौसम में जब तेंदू पत्ता की तोड़ाई होती है उसे समय राममिलन की पत्नी सुंदी चौधरी पर बाघ ने हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मानपुर रेंज में जुलाई से लेकर अभी तक बाघ के हमले में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बार-बार हो रही घटनाओं को लेकर लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.