Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

आइएफएस ओलंपियाड में शामिल होंगे कोरबा के ऋषभ

23
कोरबा। इंटरनेशनल फाइनेंशियल सिक्योरिटी ओलंपियाड के लिए 43 देश के प्रतिभागियों में भारत से कोरबा के ऋषभ शीट का चयन हुआ है। भारत से कुल 10 छात्रों के चुनाव में

ऋषभ ने तीसरा स्थान हासिल किया है। अब वे रूस में आयोजित प्रतिस्पर्धा के फायनल राउंड में शामिल होंगे। इंटरनेशनल फाइनेंशियल सिक्योरिटी ओलंपियाड जो की प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है। इस वर्ष रूस सरकार द्वारा आयोजित की जा रही है। जिसमें 43 देश के छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। यह प्रतियोगिता दो अक्टूबर से छह अक्टूबर तक विभिन्न चरणों में रूस के सीरियस क्षेत्र के अंतर्गत सोची शहर में संपन्न होगा। भारत से कुल 10 छात्रों का इस प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के लिए चुनाव हुआ है इन 10 छात्रों का तीन चरणों में प्रतियोगिता द्वारा फाइनल राउंड के लिए चुना गया है। जिसमें पूरे भारत में तीसरा स्थान हमारे कोरबा शहर से एवं पत्रकार सुवेंदु शीट के पुत्र ऋषभ शीट जो कि वर्तमान में सिंबायोसिस स्कूल आफ इकोनामिक्स पुणे में अध्यनरत है का चुनाव हुआ है।

ऋषभ अपनी स्कूल शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल एसईसीएल कोरबा से पूर्ण कर वर्तमान में पुणे से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सुरक्षा ओलंपियाड एक प्रतियोगिता है जिसका उद्देश्य वित्तीय सुरक्षा के क्षेत्र में युवाओं की जागरूकता और कौशल को बढ़ाना है। यह विभिन्न देशों के छात्रों और स्कूली छात्रों के लिए खुला है जो मनी लान्ड्रिंग, आतंकवाद के वित्तपोषण और सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार को रोकने की चुनौतियों और अवसरों के बारे में सीखने में रुचि रखते हैं। ओलंपियाड उन प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान करने और उनका समर्थन करने में भी मदद करता है जो भविष्य में वित्तीय सुरक्षा प्रणाली के विकास में योगदान दे सकते हैं। ओलंपियाड के प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क एएमएल, सीएफटी संस्थान के विश्वविद्यालयों में अधिमान्य प्रवेश के साथ-साथ विभिन्न संगठनों में इंटर्नशिप के अवसर का लाभ मिलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.