Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

रीगल तिराहा गांधी प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण, फूटी कोठी चौराहे पर होगा परिचय सम्मेलन

21

इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 2 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। इसमें सुबह श्राद्ध पक्ष तर्पण के आयोजन होंगे। दोपहर में भागवत कथा होगी। साथ ही माहेश्वरी समाज के तीन दिनी परिचय सम्मेलन का समापन होगा। गांधी जयंती के अवसर पर गुजराती समाज द्वारा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण और अग्रसेन महासभा का सम्मान समारोह भी होगा।

– सोलह दिनी श्राद्ध पक्ष में विभिन्न स्थानों पर निश्शुल्क सामूहिक तर्पण अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इस कड़ी मेंं श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा हंसदास मठ एरोड्म रोड पर सुबह 8 से 10 बजे तक प्रतिदिन तर्पण किया जा रहा है। साथ ही शिवधाम परदेशीपुरा पर भी तर्पण अनुष्ठान होगा। अनुष्ठान सुबह 7.30 बजे से किया जाएगा। इसके अलावा बिजासन क्षेत्र माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा दास बगीची, हनुमान मंदिर पंचकुइया रोड पर सुबह 8.30 बजे से तर्पण अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा।

– गुजराती समाज द्वारा महात्मा गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा रीगल तिराहे पर सुबह 8 बजे माल्यार्पण किया जाएगा। इसके लिए समाजजन महारानी रोड स्थित परिसर पर एकत्रित होकर रैली के रूप में गांधी प्रतिमा पहुंचेंगे। यहां से शास्त्री प्रतिमा पहुंचकर माल्यार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। उनके चातुर्मासिक प्रवचन सुबह 8.30 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा कथावाचक पं. पवन तिवारी काटाफोडवाले के मुखारविंद से दोपहर 2 बजे शालीमार बंगलो, सुखलिया में होगी। इसमें प्रसंग के अनुसार उत्सव भी मनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त भागवताचार्य पं.शुकदेव महाराज के मुखारविंद से भागवत कथा बक्षीबाग कालोनी में दोपहर 2.30 बजे से आयोजित की जाएगी।

– राधारानी ग्रुप द्वारा श्रीमद भागवत कथा आनंद नगर स्थित आनंद मंगल परिसर में आयोजित की जा रही है। इसमें कथा वाचक आशुतोष शास्त्री महाराज दोपहर 3 बजे से संबोधित करेंगे। कथा में विभिन्न उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।

– माहेश्वरी समाज का अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन दस्तूर गार्डन फूटी कोठी चौराहा पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर के युवक-युवती जीवन साथी की तलाश करेंगे। इसमें शाम 5 बजे पदाधकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।

– अग्रसेन महासभा का 35वां स्थापना दिवस होटल सयाजी में शाम 7 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्षों का अभिनंदन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। इसाथ ही स्व. मोतीलाल अग्रवाल, स्व. प्रहलाद टेकड़ीवाल, स्व. मदनलाल चौधरी की स्मृति में अलंकरण एवं पुरस्कार के साथ ही सिंघानिया पारमार्थिक ट्रस्ट लाइफ लाइम एचीवमेंट अवार्ड एवं विनोद कृष्णा सिंघानिया बुद्धिजीवी पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.