Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ATM से चोरी के लिए करते थे हवाई जहाज से यात्रा, गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

44

गुजरात की अहमदाबाद अपराध शाखा ने दो लोगों को 10.72 लाख रुपये की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये दोनों विभिन्न जगहों पर एटीएम से पैसे चुराने के लिए कथित तौर पर विमान से यात्रा किया करते थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस महीने, अमराईवाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गैस कटर का उपयोग कर एटीएम से पैसे चुराने के मामले की जांच के दौरान पता चला कि पंजाब के रहने वाले दो आरोपी एटीएम से पैसे चोरी करने के लिए विमान के जरिए चंडीगढ़ से अहमदाबाद आए थे।

पुलिस ने कहा, ‘‘वे अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास एक होटल में रुके थे। उन्होंने नकली आधार कार्ड दिखाकर होटल में कमरा बुक कराया था। उन्होंने एक ऑनलाइन मार्केटिंग साइट से एक दोपहिया वाहन खरीदा, गैस कटर एवं ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे और गूगल मानचित्र का उपयोग करके एक एटीएम का चयन किया और वे उसमें घुसे।”

अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने एटीएम को काटकर खोला और 500 रुपए मुद्रा वाले 10.72 लाख रुपये के नोट चुरा लिए। इसके बाद वे अपने होटल लौटे, उन्होंने अपना सामान लिया और दिल्ली के लिए विमान में सवार हुए। वे इस तरीके से एटीएम से पैसे चुराने के लिए विभिन्न जगहों पर विमान के जरिए जाया करते थे।”’ उन्होंने बताया कि अमराईवाड़ी पुलिस थाने में दर्ज एक मामले के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इनमें से एक आरोपी अमरजोत सिंह अरोड़ा को 2005 में हत्या के एक मामले में मोहाली से गिरफ्तार किया गया था और उसे 2010 में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। उसे इस साल अप्रैल और जून में भी महाराष्ट्र के नागपुर और पुणे में एटीएम तोड़ने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ बेंगलुरु में हत्या के प्रयास, डकैती, चोरी आदि के मामले में चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.