Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

भारत बनाम इंग्लैंड वार्मअप मैच बारिश के भेट चढ़ा नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद

68

गुवाहाटी। विश्व कप 2023 के वार्मअप मैच में भारत का सामना शनिवार को इंग्लैंड से होना था। बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला शनिवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाना था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस होने के कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई, जो लगातार होती रही। ऐसे में बिना बॉल फेंके ही मैच को रद्द करना पड़ा।

इंग्लैंड के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम

इंग्लैंड टीम ने पिछले कुछ सालों में अपनी रणनीति बदली है। उसके पास सबसे मजबूत बैटिंग ऑर्डर है। जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, डेविड मलान, बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में सक्षम है। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के पास खुद को परखने का मौका होगा। इस मुकाबले में सभी बॉलर्स को ओवर करने को मिल सकते हैं। इंग्लैंड टीम का सबसे मजबूत पक्ष उसकी बल्लेबाजी है।

श्रेयस या ईशान किसे मिलेगा मौका?

श्रेयस अय्यर को मध्यक्रम में जगह मिलना तय है। वह स्पिनरों को अच्छी तरह से खेलते हैं। अगर शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या को मौका मिलता है। तो ईशान किशान बाहर बैठ सकते हैं। सातवें नंबर पर बाएं हाथ के बल्लेबाज रवींद्र जडेजा उतरेंगे। राहुल विकेटकीपक की भूमिका निभाएंगे। मध्यक्रम में चौथे स्थान के लिए मुकाबला किशन और अय्यर के बीच होगा।

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच प्रैक्टिस मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

कहां देखें भार-इंग्लैंड प्रैक्टिस मैच लाइव?

इस मैच को फैंस स्टार स्पोर्ट्स हिंदी और ऑनलाइन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।

गुवाहाटी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुवाहाटी में शनिवार (30 सितंबर) को बारिश की संभावना है।

बरसापारा स्टेडियम पिच रिपोर्ट

बरसापारा स्टेडियम पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होती है। यहां गेंदबाजों को उछाल मिलती है। जिससे बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स लगा सकते हैं। अगर बॉलर्स ने बाउंस का सही इस्तेमाल किया तो बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल होगा। खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा स्पिनरों को पिच से मदद मिलेगी। यहां टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं।

भारतीय टीम

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, सिराज, शमी, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर।

इंग्लैंड टीम

डेविड मालन, हैरी ब्रूक, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोइन अली, सैम कुरेन, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड विली, रीस टॉपले, गस एटकिंसन।

भारत बनाम इंग्लैंड ड्रीम11 टीम

कप्तान-विराट कोहली

उपकप्तान- बेन स्टोक्स

विकेटकीपर- जॉस बटलर

ऑलराउंडर- हार्दिक पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन

बल्लेबाज- जॉनी बेयरस्टो, शुभमन गिल, केएल राहुल

गेंदबाज- मोहम्मद सिराज, मार्क वुड, बुमराह।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.