Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

निकहत जरीन सेमीफाइनल में हारी करीबी मुकाबले में टूटा गोल्ड का सपना

40

नई दिल्ली। महिला बॉक्सर निकहत जरीन के एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया है। उन्हें सेमीफाइनल में हार का समना करना पड़ा। 50 किलो भारवर्ग के मुकाबले में निकहत को थाईलैंड की बॉक्सर चुथामात रक्सत ने 2-3 से हराया। ऐसे में दो बार की विश्व चैंपियन जरीन को कांस्ट पदक से संतोष करना पड़ा। उनका इस श्रेणी में स्वर्ण तय माना जा रहा था। हालांकि सेमीफाइनल में पहुंचकर Nikhat Zareen ने पेरिस ओलंपिक 2024 में जगह बना ली है।

इस साल की शुरुआत में विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में निकहत और चुथामात का आमना-सामना हुआ था। तब भारतीय महिला मुक्केबाज शीर्ष पर रही थीं। एशियन गेम्स में डेब्यू करते हुए निकहत ने शुरुआत से ही जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन उन्हें सेमीफाइनल में थाईलैंड की बॉक्सर के खिलाफ स्प्लिट डिसीजन से हार का सामना करना पड़ा।

परवीन हुड्डा ने बनाई सेमीफाइनल में बनाई जगह

निकहत और चुथामात के बीच रोमांचक मुकाबला रहा। दोनों शुरुआत से ही एक-दूसरे पर हावी रहे। भारतीय मुक्केबाज ने अपने फुटवर्क का इस्तेमात करते हुए अटैक और डिफेंस पर ध्यान दिया। उन्होंने कई पंच भी जड़े, लेकिन आखिरी में हार झेलनी पड़ी। अन्य मुकाबले में भारत की परवीन हु्ड्डा ने उज्बेकिस्तान की सितोरा टर्डिकेकोवा को 5-0 से हराकर 57 किग्रा सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए क्वालीफायर इवेंट भी है। पुरुषों की स्पर्धाओं में 7 बार वर्गों में प्रत्येक में गोल्ड और सिल्वर मेडल विजेताओं के लिए कोटा जारी किया जाएगा। महिलाओं की श्रेणी में 66 किग्रा और 75 किग्रा के अलावा चार कोटा शामिल हैं। 66 और 75 किग्रा में पुरुषों की दो बर्थ दी जाएंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.