Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सैमसंग गैलेक्सी A36 5G पर ₹9,000 की बड़ी छूट! फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफ... घर में बंद या टूटी घड़ी रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र आंवला-पुदीना से लेकर एलोवेरा तक: सेहत के लिए वरदान हैं ये 4 आंवला ड्रिंक्स, जानें बनाने का सही तरीका एयर इंडिया फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में सनसनीखेज खुलासा, नशे में धुत पायलट हवा में 35 मिनट तक सोया झारखंड में 19 दिनों से सड़कों पर छात्र: देवेंद्र महतो बोले— 'आत्मा सत्याग्रह स्थल पर है', रघुवर दास ... जबलपुर में कॉलेज स्टूडेंट बनकर गांजा तस्करी: स्कूली बैग से निकला ₹5.6 लाख का गांजा, महंगे शौक ने बना... तेलंगाना के सदाशिवपेट में हैवानियत: सरकारी अस्पताल के शौचालय में नवजात की कुचलकर हत्या, पुलिस जांच म... आंध्र प्रदेश: आरोग्यश्री योजना से ऑपरेशन कराने पहुंचे मरीज को बताया 'मृत', विजयवाड़ा नगर निगम पर फर्... महाराष्ट्र की सियासत में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट, शरद पवार गुट और बीजेपी की मुलाकातों से हड़... लद्दाख के लेह में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता, पालघर में भी डोली धरती; जानें क्यो...

आठ लेन एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को करेंगे

40

झाबुआ: जिले से गुजर रहे आठ लेन एक्सप्रेस वे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वर्चुअल कार्यक्रम के तहत ग्वालियर से करेंगे। लंबे समय से लोकार्पण को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। जिले के अलावा रतलाम या मंदसौर में प्रधानमंत्री मोदी के आने की संभावना व्यक्त की जा रही थी, लेकिन अब यह लोकार्पण ग्वालियर से किया जा रहा है।

मप्र के क्षेत्र में 245 किमी का मार्ग आरंभ

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण सुराना व जिला मीडिया प्रभारी योगेंद्र नाहर ने बताया कि मप्र के क्षेत्र में 245 किमी का यह मार्ग पिछले दिनों चालू कर दिया गया था। लोकार्पण को लेकर प्रयास किए जा रहे थे। पहले प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम झाबुआ जिले या रतलाम जिले में आयोजित करने को लेकर प्रयास किए गए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की व्यस्तता के कारण अब यह कार्यक्रम ग्वालियर में सोमवार को आयोजित किया जा रहा है।

वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम लोकार्पण

जिला अध्यक्ष सुराना ने बताया कि भारत माला परियोजना के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे प्रदेश के मंदसौर के समीप से थांदला के समीप तक फिलहाल चालू कर दिया गया है। इसका लोकार्पण सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी दोपहर दो बजे वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम के तहत ग्वालियर से करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.