Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

फैंस की डिमांड पर नई हेयर स्टाइल में दिखाई दीं आराध्या बच्चन, लोगों ने किए ऐसे कमेंट

30

इंदौर। बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन अक्सर बी टाउन के फंक्शन में स्पाॅट होती रहती हैं। दोनों की जोड़ी काफी पॉपुलर है। लेकिन हमेशा ऐश्वर्या को अपनी बेटी के हेयर स्टाइल को लेकर ट्रोलर्स के ताने सुनने पड़ते हैं। कई बार देखा गया है कि ऐश्वर्या और आराध्या को अपनी हेयरस्टाइल न बदलने पर खूब ट्रोल किया जाता है। लगभग सभी फंक्शन और स्पेशल ओकेजन में आराध्या को सेम ही हेयर स्टाइल में देखा गया है। लेकिन अब काफी ताने सुनने के बाद आराध्या ने अपनी हेयर स्टाइल चेंज कर ली है। आराध्या ने गणेश चतुर्थी के मौके पर आयोजित किए फंक्शन में पार्टिसिपेट किया।

आराध्या ने बदली अपनी हेयरस्टाइल

एक्ट्रेस की बेटी ने अपने फ्रेंड्स के साथ बप्पा को विदाई दी। इस दौरान वे व्हाइट कलर के सूट और लाल रंग के दुपट्टे में दिखाई दीं। आराध्या बच्चन के फैन पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। जिसमें उनका हेयर स्टाइल और लुक काफी अलग नजर आ रहा है। हालांकि, इसके बाद भी आराध्या के लुक में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला है, उन्होंने पोनीटेल बांधी है और हेयर बैंड लगाया हुआ है। पहले से कुछ अलग देखने पर फैंस ने आराध्या की तारीफ की है। लोगों ने इन फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा, “चलो फाइनली कुछ अलग देखने को मिला।” वहीं, एक और ने लिखा, “ब्यूटीफुल।”

फिर भी ट्रोलर्स के निशाने पर आराध्या

हालांकि, अभी भी कुछ लोग हैं, जिन्होंने आराध्या को फिर से ट्रोल कर दिया। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे हल्के मेकअप में नजर आ रही थीं। इस पर ट्रोलर्स ने निशाना साधा था। ऐश्वर्या का वर्कफ्रंट की बात करें, तो ऐश्वर्या को आखिरी बार फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में देखा गया था। अब वे ‘जैस्मिन स्टोरी ऑफ ए लीज्ड वॉम्ब’ और ‘गुलाब जामुन’ में दिखाई देंगी। ‘गुलाब जामुन’ में ऐश्वर्या पति अभिषेक बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.