Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

स्वस्फूर्त निकली आधी आबादी, लगे नारे, कहा-हर-हर मोदी

50
बिलासपुर। पीएम की सभा में एक खास बात यह भी देखने को मिली कि उनकी सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं उन्हें सुनने के लिए पहुंचीं। महिलाएं स्वस्फूर्त ही परेशानी का सामना करते हुए सभास्थल पहुंचीं। इस दौरान इन्हें धूप और भीड़ आदि का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद भी महिलाओं का हौसला कम नहीं हुआ और पीएम मोदी को सुनने के लिए गजब का उत्साह दिखा।

इस दौरान महिलाओं ने 33 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा का स्वागत करते हुए पीएम का आभार व्यक्त किया। शहर के साइंस कालेज मैदान में पीएम मोदी की शनिवार को आमसभा थी। इस दौरान पीएम को सुनने के लिए हर वर्ग के लोग सभा स्थल पहुंच रहे थे। भीड़ का आलम यह था कि रोड किनारे जहां जगह मिल रही थी वहां बैठकर पीएम मोदी को सुन रहे थे। खासकर महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।

बड़ी संख्या में महिलाएं अपने घरों से निलककर सभा स्थल पहुंच रही थीं। आमसभा में पीएम मोदी ने कहा कि बहनों के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण भाजपा सरकार ने दिया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है। एक दिन पहले ही आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। कानून बना दिया है। मोदी जो गारंटी देता है, पूरी करता है। लेकिन आपको खासकर माताओं और बहनों को आगे आना होगा।

30 साल से बिल लटका हुआ था। कांग्रेस और इसके घमंडियां साथी विरोध में थे। इनको लग रहा था कि मोदी ने क्या कर दिया। उनको लगता है कि सारी माताएं और बहनें मोदी को आशीर्वाद देंगी। इसलिए डर के कारण नए-नए खेल, खेल रहे हैं। नल जल योजना को लेकर उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों को घर पर पानी मिलने लगेगा तो यह मोदी मोदी करने लग जाएगी। इसलिए माता बहनों को नल से जल न मिले इसलिए योजना को धीरे-धीरे कर रहे हैं।

पूरा नहीं कर रहे। बाक्स मां…पांच लाख का बिल तेरा यह बेटा देगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक कल्याण, महिला सम्मान, गरीब उत्थान की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना में पांच लाख का इलाज किया जाता है। छत्तीसगढ़ के लाखों गरीब आदिवासी परिवार भी इसका लाभ उठा रहे हैं। दुनिया में सबसे बड़ी योजना है। माताएं-बहनें अपनी बीमारी का परिवार को पता नहीं चलने देतीं। उन्हें परिवार की चिंता होती है।

बच्चे कर्ज में न डूब जाएं, माताएं पीड़ा सहती हैं लेकिन बेटे को परेशान नहीं होने देती। परिवार पर बोझ नहीं होने देतीं। यह पीड़ा गरीब मां का बेटा समझ सकता है। इसलिए आपके इस बेटे ने गारंटी दी है कि मां तेरा पांच लाख का बिल तेरा यह बेटा देगा। मोदी यानी गारंटी काम करने की। एक और गारंटी पूरी कर दी है।

कुपोषण से बच्चों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस शासन में अनेकों छोटे-छोटे बच्चों की कुपोषण से मौत की खबरें आई हैं। यह कितनी पीड़ादायक स्थिति है। किसी सरकार की इससे बड़ी विफलता भला और क्या हो सकती है। कांग्रेस सरकार ने इस खौफनाक सच्चाई को दबा कर रखा है। छुपा कर रखा है। कांग्रेस नेताओं को अपने बच्चों के जीवन से बहुत सरोकार है लेकिन आपके बच्चों के जीवन से कांग्रेस वालों को कोई लेना-देना नहीं है।

उन्हें तो अपने ही बच्चों की जिंदगी बनानी है। केंद्र की भाजपा सरकार का प्रयास है कि यहां से जो खनिज संपदा निकलती है, इसका एक हिस्सा यहां के विकास में लगना चाहिए। इसके लिए भाजपा सरकार ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड बनाया। इसके तहत छत्तीसगढ़ को भी करोड़ों रुपये दिए गए हैं।

जब हमने नियम बनाया तब रमन सिंह मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा था कि मेरे बहुत से जिले ऐसे हैं कि इस फंड से इतना पैसा मिलेगा कि पहले कभी नहीं मिला। लेकिन कांग्रेस ने आते ही बंटाढार कर दिया। हमारे छत्तीसगढ़ के दलितों पिछड़ों आदिवासियों के इन पैसों पर भी डाका डाला। कांग्रेस ने यहां शराब घोटाला करके क्या कुछ नहीं कमाया है। यह लोग तो ऐसे हैं गोबर को भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस ने गौमाता के नाम पर भी घोटाला कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.