Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

महिला थाने के सामने चली गोलियां, वकील के बेटे के हाथ और पेट में लगी, हमलावर फरार

46

ग्वालियर: महिला थाने के सामने दो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं। दोनों पक्षों में सुबह एक रैली के दौरान बाइक रखने को लेकर झगड़ा हुआ था। दोपहर में जब दोनों पक्ष दोबारा आमने-सामने आ गए तो गोलियां चलीं। वकील के बेटे के हाथ और पेट में गोली लगी है। इसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोलियां चलाने वाले आरोपित भाग गए। इस मामले में पड़ाव थाना पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपितों की तलाश में पुलिस लगी है। पुलिस को प्रारंभिक पड़ताल में यह भी पता लगा है कि दोनों एक-दूसरे से पहले से परिचित हैं। इनमें पहले भी किसी बात को लेकर झगड़ा हो चुका है। हालांकि घायल युवक रैली के दौरान हुए झगड़े की वजह से ही गोलियां चलना बता रहा है।

पड़ाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांधी नगर इलाके में रहने वाले वकील पवन शर्मा का बेटा पुलकित शर्मा शुक्रवार को किसी रैली में शामिल होने गया था। इसी दौरान अभिषेक सेंगर भी रैली में आया था। रैली में बाइक रखने को लेकर पुलकित और अभिषेक में विवाद हो गया। पुलकित ने अभिषेक को थप्पड़ मार दिया। किसी तरह अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर शांत कराया। पुलकित शर्मा अपने दोस्तों के साथ महिला थाने के सामने डफरन की सराय में बैठता है। अभिषेक को यह पता लग गया। वह अपने भाई मुकुल सेंगर, राहुल तोमर व दो अन्य साथियों के साथ यहां आया। यह लोग मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। यहां आते ही सुबह मारपीट को लेकर अभिषेक अपने भाई व साथियों के साथ बदला लेने के लिए आया। यहां आते ही उसने मारपीट की और इसके बाद दोनों पक्षों में गोलियां चलने लगी। एक गोली पुलकित के हाथ और पेट में लगी है। वह बचने के लिए दुकान में भागा। पुलकित ने भी गोलियां चलाई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जहां यह घटना हुई, वहां अधिक भीड़ थी कई दुकानों के अंदर छिप गए।

सीसीटीवी में नजर

आई घटना यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलकित शर्मा भी गोली चलाता हुआ नजर आया है। अब पुलिस इस मामले में पड़ताल करेगी, वह जिस हथियार से गोली चला रहा है, वह लाइसेंसी है या फिर अवैध है। अभी वह अस्पताल में भर्ती है। उसने गोली चलाई है, इसलिए इस मामले में उस पर भी कार्रवाई होगी।

दोनों पक्षों में आमने-सामने गोलियां चली हैं। इनमें सुबह भी झगड़ा हुआ था। सुबह पुलकित ने अभिषेक को थप्पड़ मारा था। इसी का बदला लेने के लिए वह आया था। इस दौरान गोलियां चली, जिसमें पुलकित को गोली लगी है। उसकी शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

अशोक सिंह जादौन सीएसपी, इंदरगंज सर्किल

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.