Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छतरपुर में दर्दनाक हादसा: बेंगलुरु में कार्यरत 28 वर्षीय इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, र... जबलपुर में 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल, रांझी में निकाली गई भव्य संस्कार कांवड़ यात्र... कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब... NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने खारिज की 3 आरोपियों की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग, CBI ... फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा पलटने से मासूम सक्षम की जान गई, चालक गिरफ्ता... IND vs SL Test: सिराज-प्रसिद्ध को मिला रेस्ट, सिर्फ आकिब नबी मैदान पर उतरा; जानें क्या है टीम मैनेजम... : '7 डॉग्स' की भारत में एंट्री! मिडिल ईस्ट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद 21 अगस्त को सिनेमाघरों में ध...

नई कार खड़ी रही, गायब हो गए चारों टायर; ऐसी चोरी देखा क्या? अवध ओझा ने शेयर किया

31

दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा के दौरे पर निकले आम आदमी पार्टी के नेता अवध ओझा को ऐसा कुछ देखने को मिला, जिससे उन्होंने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. जब वह विधानसभा इलाके में पहुंचे तो उन्हें एक कार खड़ी दिखाई दी. हैरानी की बात यह थी कि कार के चारों टायर गायब थे और उसे ईंटों के सहारे खड़ा किया गया था. अवध ओझा ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि दिनदहाड़े कार के चारों टायर चोरी कर लिए गए हैं.

आम आदमी पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट से अवध ओझा का वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में आम आदमी पार्टी के नेता अवध ओझा काले रंग की कार दिखा रहे हैं. कार नई है और उसके चारों टायर गायब हैं. उसे बड़ी ही सावधानी से ईंटों पर खड़ा किया गया है. कार म्युनिसिपल ऑफिस और तरंग अपार्टमेंट के सामने मेन रोड के किनारे खड़ी है.अवध ओझा ने इसका वीडियो शेयर करते हुए इस घटना की बेहद निंदनीय बताया है.

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की वीडियो

आम आदमी पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई वीडियो में अवध ओझा दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में कार के चोरी हुए टायर को दिखा रहे हैं. वीडियो में वह कह रहे हैं, ‘यह हमारी विधानसभा पटपड़गंज है. म्युनिसिपल का ऑफिस, तरंग अपार्टमेंट और मेन रोड.’ वह दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल करते हुए कहते हैं, ‘इस रोड के सामने ये देखिए कानून व्यवस्था, नई गाड़ी पब्लिक प्लेस में खड़ी है और इसके चारों टायर उखाड़ कर ले गए और सफाई के साथ ईंटे लगाई हैं.’

‘इस तरह की घटनाएं कब रुकेंगी?’

अवध ओझा वीडियो में भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहते हैं, ‘ये अमृतकाल के दौर में, यह जो कहते हैं, रामराज्य के दौर में इस तरह की घटनाएं दिनदहाड़े वो भी मुख्य सड़क के आसपास. बहुत हीं निंदनीय का विषय है, बहुत ही सोचने का विषय है और बहुत ही परेशानी का विषय है.’ अवध ओझा ने कहा, ‘इस बात की जवाबदेही देनी पड़ेगी. इस तरह की घटनाएं कब रुकेंगी?’ अवध ओझा आम आदमी पार्टी के टिकट से पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़े थे. उन्हें भारतीय जनता पार्टी के रविन्द्र सिंह नेगी ने शिकस्त दी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.