Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंचकूला: कंस्ट्रक्शन कंपनी की अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ₹3.16 करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाना सेक्ट... हरियाणा में टली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, हड़ताल... सोनीपत में सनसनीखेज खुलासा: असम से खरीदकर लाई गई नाबालिग की मौत पर गड्ढे में दबाया शव, आरोपी महिला ग... सीएम नायब सैनी का बड़ा कदम: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना और किसानों के खातों में डीबीटी से ट्र... हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 13 अगस्त तक हड़ताल के ऐलान के बीच मंत्री अनिल विज के साथ आपात बैठक ... अम्बाला छावनी की फ्री-होल्ड संपत्ति नीति पर मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, 13 अगस्त की कैबिनेट से पूर... कुरुक्षेत्र में सवा 3 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाले 4 नकाबपोश बद... हरियाणा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सरकार सख्त, मिलावटखोरी रोकने के लिए सैंपलिंग और जांच में ल... मध्य प्रदेश में UCC के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का बड़ा आंदोलन: 16 अगस्त से महिलाएं सौंपेंगी ज्ञापन, आर... भोपाल के अति-संवेदनशील VIP इलाके 'चार इमली' में बेखौफ चोरों का तांडव, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बं...

आगरा में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों में टक्कर, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

37

उत्तर प्रदेश के आगरा में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे की जानकारी होने के बाद से ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. दो बाइक सवार 6 लोग जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक आपस में टकरा गई और फिर यह बड़ा हादसा हो गया.

बीती रात आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र में स्प्लेंडर बाइक और बुलेट की टक्कर में 05 लोगों की मौत हो गई. स्प्लेंडर बाइक पर चार लोग सवार थे. जबकि बुलेट पर दो लोग सवार थे. इसी दौरान दोनों बाइकों की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयंकर थी कि सभी छह लोग उछलकर दूर गिर गए और इनमें से पांच लोगों की तड़प-तड़पकर मौके पर ही मौत हो गई. स्प्लेंडर सवार चारों लोग शादी समारोह से लौट रहे थे. इसी बीच यह दुर्घटना हो गई.

सड़क हादसे में पांच की मौत

घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को हादसे की जानकारी दी. हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही एक घायल व्यक्ति को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में आ रही थी. इसी बीच वह आमने-सामने से टकरा गई. दोनों बाइकों की टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

राहगीरों ने दौड़कर बाइक सवार लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस घायल व्यक्ति से भी मामले में पूछताछ कर रही है. फिलहाल हादसे का कारण अभी सामने नहीं आया है. घटना के बाद से ही मृतकों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.