Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

समरस्ता एक्सप्रेस के बी-1 बोगी में मुंबई से झारखंड जा रहे यात्री की मौत

42
रायगढ़। समरस्ता एक्सप्रेस के बी 1 कोच में सफर कर मुंबई से गृह ग्राम झारखंड के सिमडेगा जा रहे यात्री की मौत हो गई। उच्च वर्ग कोच में सफर कर रहे यात्री के मृत होने की सूचना से अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया। टीटीई की सूचना से रायगढ़ स्टेशन में शव को उतरा गया।

जानकारी के मुताबिक विल्सन सुरीन पिता प्रकाश सुरीन (36) ग्राम गतिबुंद थाना भानु जिला सिमडेगा झारखंड का रहने वाला था। विल्सन मुंबई के हिंबुर के एक केक फेक्ट्री में कार्यरत था। उसके साथियों ने जीआरपी पुलिस को बताया कि 26 सितंबर को पैर में लकवा हुआ। इस पर उसके साथ कार्य करने वालों ने उसके परिजन को सूचित किया। उसकी पत्नी ने तत्काल उसे वापस घर पहुंचाने की बात कही। ऐसे में उसके गांव के पास ही रहने वाला एक युवक उसे समरस्ता एक्सप्रेस के बी-1 कोच सीट नम्बर 11-12 में लेकर आ रहा था। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पार करते ही विल्सन को एक झटका आया। इस पर उसके सहयोगी ने कोच में मौजूद टीटीई को सूचना दी ।

टीटीई ने इसकी सूचना रायगढ़ रेलवे स्टेशन प्रबंधक को दी और मेडिकल टीम की व्यवस्था करने कहा। रात्रि आठ बजकर 20 मिनट पर ट्रेन स्टेशन में आई। तत्काल मेडिकल टीम ने विल्सन को उतारा और स्टेशन से ही जांच की। यहां डाक्टरों ने उसे मृत पाया। इसके बाद जीआरपी ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवाया। परिजनों के रायगढ़ आने में असमर्थता जताने पर जीआरपी ने मृतक के साथ सफर कर रहे हैं उसके सहयोगी की मौजूदगी में शव का पीएम कराया और गृह ग्राम भेजा।

बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसका स्पष्ट पता चल पाएगा। पुलिस और डॉक्टर हार्ट अटैक से मौत आने की आशंका जाता रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.