Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गणेश मूर्ति विसर्जन करने गए दो युवक और एक नाबालिग की खदान में डूबने से मौत, दो को बचाया

44

इंदौर। कंडिलपुरा के दो युवकों और एक नाबालिग की शुक्रवार शाम खदान में डूबने से मौत हो गई। ये लोग गणेश मूर्ति विसर्जन के बाद खदान में नहा रहे थे। लोगों ने दो युवकों को डूबने से बचाया भी है। युवक घर पर बताए बगैर आए थे। पुलिस खदान खोदने वाले ठेकेदार को भी नोटिस जारी करेगी।

सुपर कारिडोर के इस गड्ढे में डूबने से हुई युवकों की मौत।

गांधीनगर टीआइ अनिल यादव के मुताबिक, घटना सुपर कारिडोर की है। 21 वर्षीय अमन कौशल निवासी कंडिलपुरा, 19 वर्षीय अनीश वर्मा निवासी कंडिलपुरा और 16 वर्षीय आदर्श उर्फ जय्यू कौशल निवासी कंडिलपुरा दो अन्य साथियों के साथ गणेश मूर्ति का विसर्जन करने गए थे। पांचों पहले गांधीनगर क्षेत्र गए, लेकिन गहरा पानी न होने से सुपर कारिडोर की तरफ चले गए।

एसडीइआरएफ की टीम ने निकाले शव

टीआइ के मुताबिक, लोगों ने उन्हें रोका लेकिन विसर्जन के बाद युवक नहाने उतर गए। तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। साथ में आए दो युवक भी डूबने की स्थिति में थे, लेकिन लोगों ने बचा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीइआरएफ की टीम पहुंची और तीनों के शवों को निकाला। टीआइ के मुताबिक, स्वजन ने बताया कि युवकों को जाने से रोका भी था। अमन उन्हें जबरदस्ती लेकर गया था।

खदान के गड्ढे से शवों को निकालती एनडीआरएफ की टीम।

भाजपा महासचिव विजयवर्गीय ने ट्वीट कर जताया दुख

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.