Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

खरगोन को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात, सीएम ने रखी देवी अहिल्या लोक की आधारशिला

39

खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शुक्रवार को खरगोन जिले में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया। सीएम ने खरगोन करोड़ों की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सीएम महेश्वर में देवी अहिल्या लोक की आधारशिला रखी। सीएम ने कहा आपके मामा के पास पैसों की कमी नहीं है और आज अकेले 4600 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं लेकर आया हूं।

लाड़ली बहनों की जिंदगी बदल दूंगा

सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि लाड़ली बहनों की जिंदगी बदल गई है। अब सब सम्मान से बात करते हैं। सीएम ने कहा कि जैसे जैसे पैसे होंगे 250-250 बढ़ाता जाउंगा और सबको 3000 तक दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि सरदार सरोवर के पानी में भी अगर किसी के मकान डूबे होंगे, तो मैं मुआवजा और राहत दूंगा। चिंता मत करना, मैं जनता के लिए ही हूं।

झूठे वादे कर उन्‍हें ठगने का काम करती है कांग्रेस

हरदा जिले में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए सीएम ने विभिन्‍न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्‍यास कर क्षेत्र को विकास की विभिन्न सौगातें दीं। इस मौके पर सीएम ने कहा कि किसानों का कल्याण, हमारा प्रण है। कांग्रेस पार्टी सिर्फ और सिर्फ किसानों से झूठे वादे कर उन्‍हें ठगने का काम करती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी रहती है। हमने किसानों की हर परेशानी को दूर करने का संकल्प लिया है, जिसमें हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.