Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे विक्की कौशल का भीड़ में हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल

33

इस समय पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम है। ऐसे में मुंबई में आम जनता से लेकर बाॅलीवुड सेलेब्स तक सभी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचते हैं। बी टाउन के सितार भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाते हैं। बीते दिनों फराह खान, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण समेत कई सितारे लालबागचा राजा के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, अब बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल भी हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। लेकिन बप्पा तक पहुंचने में विक्की हाल बेहाल हो गया। विक्की को भीड़ ने बुरी तरह से घेर लिया था। अब इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

परिवार संग भीड़ में फंसे विक्की

बता दें कि विक्की कौशल, लालबागचा राजा में बप्पा के दर्शन करने अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। यहां फैंस की भीड़ ने उन्हें बुरी तरह घेर लिया। जिसके कारण वे आगे ही नहीं बढ़ पाए। विक्की अपनी मां का हाथ थामे हुए थे, लेकिन इतनी भीड़ में उनका हाथ बार-बार छूट रहा था। विक्की के पिता शाम कौशल भी भीड़ में बुरी तरह फंस गए थे। विक्की काफी मुश्किलों के बाद भीड़ से बाहर निकले और अपने मां-पापा को भी बाहर निकाला। ऐसी स्थिति में भी विक्की ने अपना आपा नहीं खोया और काफी शांति के साथ इसे संभाला। विक्की के इस वीडियो को एक फैन पेज की तरफ से शेयर किया गया है।

यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट

शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “कुछ नहीं उसने भीड़ में खुद को शांत रखा और दर्शन किए। एक कॉल करके वीआईपी दर्शन भी कर सकता था, लेकिन उसने सही रास्ता चुना।” विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें, तो इस समय अपनी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म 22 सितंबर को रिलीज हुई है। यह फिल्म यशराज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। विक्की के साथ फिल्म में मानुषी छिल्लर लीड रोल में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.