Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

I.N.D.I.A. के बाद बन रहा नया गठबंधन.. PM मोदी और भाजपा की घेराबंदी की तैयारी में जुटी ये पार्टी

55

नई दिल्ली: भाजपा नीत एनडीए को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए कांग्रेस समेत दो दर्जन से ज्यादा दलों ने इण्डिया गठबंधन तैयार किया है। इण्डिया लगातार अपनी चुनावी रणनीति में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। (New Alliance For 2024 Election) गठबंधन के नेताओं के बीच तीन दौर की बैठके भी हो चुकी है. इस अलायंस में शामिल पार्टी के बड़े नेताओं का दावा है कि वह संविधान को बचाने के लिए 2024 में एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस गठबंधन में एक दुसरे के विरोधी पार्टी भी शामिल है जो सभी शिकवे-गिले भूलकर 2024 की लड़ाई की तैयारी में जुट गए है। सियासी पंडितो का मानना है कि यह गठबंधन भाजपा और उसके साथी दलों के लिए आने वाले चुनावों में बड़ी मुश्किलें पैदा कर सकती है।

ख़बरों की माने तो एआईडीएमके ने कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए एक अलग मोर्चे का नेतृत्व करेगी। कृष्णागिरि में पत्रकारों से बात करते हुए, अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता केपी मुनुसामी ने कहा कि पार्टी ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को हटाने के लिए नहीं कहा है। मुनुसामी ने कहा, “यह पूछना भी बचकाना है कि क्या अन्नाद्रमुक जैसी बड़ी पार्टी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग करेगी। हम ऐसी गलती कभी नहीं करेंगे।”

मुनुसामी ने स्पष्ट किया, “हम किसी भी सूरत में अब एनडीए में शामिल नहीं होंगे, बल्कि एडप्पाडी के पलानीस्वामी (Edapadi K Palanisamy) के नेतृत्व में एक नया गठबंधन बनाएंगे।” गौरतलब है कि एआईएडीएमके ने सोमवार (25 सितंबर) को बीजेपी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अलग होने की घोषणा की तो हर कोई हैरान रह गया। दोनों दलों के बीच दरार की बड़ी वजह बीजेपी तमिलनाडु के अध्यक्ष अन्नामलाई बताए जा रहे हैं। उनके बयान के बाद बाद दोनों दलों के बीच दूरी बढ़ती गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.