Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

भाद्रपद पूर्णिमा पर बनेंगे 4 दुर्लभ योग, 29 सितंबर को जरूर करें ये काम

44

हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष धार्मिक महत्व है। इसमें भादो पूर्णिमा का काफी शुभ माना जाता है और इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, भादो मास की पूर्णिमा से ही पितृपक्ष की शुरुआत होती है और इस साल 29 सितंबर को भादो पूर्णिमा है और इस दिन कई शुभ संयोग निर्मित हो रहे हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, 28 सितंबर शाम 6:49 बजे भादो पूर्णिमा शुरू होगी और 29 सितंबर को दोपहर 3:26 बजे भादो पूर्णिमा का समापन होगा। चंद्रोदय का समय शाम 6:18 बजे है और इस कारण से भादो पूर्णिमा 29 सितंबर को मनाई जाएगी।

भादो पूर्णिमा पर बनेंगे ये शुभ संयोग

पंचांग के मुताबिक, भादो पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग, वृद्धि योग, ध्रुव योग और अमृत सीधी योग का निर्माण भी हो रहा है। इस दौरान कुछ उपायों को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

भादो पूर्णिमा पर करें ये उपाय

  • पौराणिक मान्यता है कि भादो पूर्णिमा पर दान-पुण्य करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन करने से अपार सुख की प्राप्ति होती है। मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • भादो पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी को लाल रंग के फूल और इत्र अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख समृद्धि आती है।
  • भाद्रपद पूर्णिमा के दिन भक्तों को अपने मस्तक पर पूजा के बाद सफेद चंदन का टीका लगाना चाहिए। इससे मानसिक तनाव दूर होता है।
  • भादो पूर्णिमा पर पीपल के पेड़ की पूजा करना चाहिए और तांबे के पात्र से जल अर्पित करना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। पितर भी प्रसन्न होते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.