Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

नेपाल ने एक ही मैच में तोड़े क्रिकेट कई रिकॉर्ड आंकड़े देखकर होश उड़ जाएंगे

56

नई दिल्ली।  नेपाल ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा किया है। एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले ही मैच में न सिर्फ चौके-छक्के लगाए, बल्कि रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। नेपाल की टीम ने अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस मैच में नेपाल ने कई विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। आइए देखते हैं कि इस छोटी-सी टीम ने ऐसे कौन-से रिकॉर्ड बनाए हैं जो अन्य टीम नहीं बना पाई।

टी20 में 300 रन का रिकॉर्ड

मंगोलिया के खिलाफ मैच में नेपाल टीम ने 20 ओवर में 314 रन बनाए। उन्होंने 3 विकेट के खोकर इतना बड़ा स्कोर बना दिया। यह पहली बार है जब किसी टीम ने टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में 300 रन का आंकड़ा पार किया। नेपाल T20 इंटरनेशनल में 300 रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है।

टी20 में सबसे तेज शतक

नेपाल टीम के बल्लेबाज कुशल मल्ला (Kushal Malla) ने टी20 इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा। उन्होंने 34 बॉल में शतक लगाया है। कुशल 50 गेंदों पर 137 रन पर नाबाद रहे। उन्होंने 8 चौके और 12 छक्के लगाए।

दीपेंद्र सिंह ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक

इसके अलावा दीपेंद्र सिंह ऐरी (Dipendra Singh Airee) ने सबसे तेज अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 9 गेदों में हाफ सेंचुरी जड़ दी। दीपेंद्र ने 6 छक्के और 2 चौके लगाए। उन्होंने टी20 में सबसे तेज अर्धशतक के मामले में युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दीपेंद्र सिंह 10 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। युवराज ने 2007 में टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

नेपाल ने 273 रनों से जीता मैच

नेपाल टीम ने 314 रनों का पहाड़ खड़ा करते हुए 26 छक्के और 14 चौके लगाए। इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए मंगोलियाई टीम 41 रन पर सिमट गई। नेपाल ने मैच 273 रनों से जीत लिया। मंगोलिया के 5 खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। हैरानी की बात है कि नेपाली गेंदबाजों ने 23 रन अतिरिक्त दिए। इसमें दो नो बॉल, 16 वाइड और 5 लेग बाई शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.