Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे विक्की कौशल का भीड़ में हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल

44

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल भी हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे।इस समय पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम है। ऐसे में मुंबई में आम जनता से लेकर बाॅलीवुड सेलेब्स तक सभी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचते हैं। बी टाउन के सितार भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाते हैं। बीते दिनों फराह खान, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण समेत कई सितारे लालबागचा राजा के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, अब बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल भी हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। लेकिन बप्पा तक पहुंचने में विक्की हाल बेहाल हो गया। विक्की को भीड़ ने बुरी तरह से घेर लिया था। अब इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

परिवार संग भीड़ में फंसे विक्की

बता दें कि विक्की कौशल, लालबागचा राजा में बप्पा के दर्शन करने अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। यहां फैंस की भीड़ ने उन्हें बुरी तरह घेर लिया। जिसके कारण वे आगे ही नहीं बढ़ पाए। विक्की अपनी मां का हाथ थामे हुए थे, लेकिन इतनी भीड़ में उनका हाथ बार-बार छूट रहा था। विक्की के पिता शाम कौशल भी भीड़ में बुरी तरह फंस गए थे। विक्की काफी मुश्किलों के बाद भीड़ से बाहर निकले और अपने मां-पापा को भी बाहर निकाला। ऐसी स्थिति में भी विक्की ने अपना आपा नहीं खोया और काफी शांति के साथ इसे संभाला। विक्की के इस वीडियो को एक फैन पेज की तरफ से शेयर किया गया है।

यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट

शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “कुछ नहीं उसने भीड़ में खुद को शांत रखा और दर्शन किए। एक कॉल करके वीआईपी दर्शन भी कर सकता था, लेकिन उसने सही रास्ता चुना।” विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें, तो इस समय अपनी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म 22 सितंबर को रिलीज हुई है। यह फिल्म यशराज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। विक्की के साथ फिल्म में मानुषी छिल्लर लीड रोल में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.