Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शहडोल में लापता तोते 'गोपी' की अनोखी तलाश, पूर्व सैनिक परिवार ने रखा ₹21,000 का नकद इनाम छतरपुर में दर्दनाक हादसा: बेंगलुरु में कार्यरत 28 वर्षीय इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, र... जबलपुर में 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल, रांझी में निकाली गई भव्य संस्कार कांवड़ यात्र... कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब... NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने खारिज की 3 आरोपियों की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग, CBI ... फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा पलटने से मासूम सक्षम की जान गई, चालक गिरफ्ता... IND vs SL Test: सिराज-प्रसिद्ध को मिला रेस्ट, सिर्फ आकिब नबी मैदान पर उतरा; जानें क्या है टीम मैनेजम...

जबलपुर के बिल्डर राजुल के घर व ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा

38

जबलपुर। शहर के बिल्डर राजुल के घर ऑफिस और शहर के आसपास चल रहे कई प्रोजेक्ट पर आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने छापा मारा। सुबह लगभग 8:00 बजे करवाई की गई।

आयकर विभाग के मुख्य कार्यालय के निर्देशन पर की गई है

गौरततलब है कि जबलपुर और इसके आसपास राजुल बिल्डर द्वारा करोड़ों की जमीन खरीदने और बेचने के साथ कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। आयकर विभाग को मिली शिकायत के बाद यह कार्रवाई भोपाल स्थित आयकर विभाग के मुख्य कार्यालय के निर्देशन पर की गई है।

कुछ पार्टनर के यहां भी छापे, अब तक उनके नाम सामने नहीं आए हैं

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक राजुल बिल्डर के साथ उनके कुछ पार्टनर पर भी छापे की कार्रवाई की जा रही है हालांकि अब तक उनके नाम सामने नहीं आए हैं। जबलपुर की रसल चौक स्थित राजुल बिल्डर की मुख्य कार्यालय पर लगभग 14 आयकर विभाग के अधिकारी और एक्सपर्ट की टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.