Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बनी मां, बेटी का नाम रखा राबिया

33

मुंबई। बालीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर पिछले कुछ समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थी। स्वरा के फैंस उसने जल्द गुड न्यूज मिलने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच स्वरा ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर खुद के मां बनने की जानकारी शेयर की है। 23 सितंबर को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। स्वरा ने बेटी का नाम राबिया रखा है। स्वरा के इस पोस्ट पर उनके फैंस और फिल्म जगत से जुड़े लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं

स्वरा ने इंस्टाग्राम पर गोद में बेटी को लिए पति फहाद अहमद के साथ फोटो शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा कि हमारी प्रार्थना सुन ली गई और एक आशीर्वाद के रूप में 23 सितंबर 2023 को हमारी बेटी राबिया का जन्म हुआ। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। यह हमारे लिए बिल्कुल नई दुनिया है।

मार्च में हुई थी फहाद और स्वरा भास्कर की शादी

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर व फहाद अहमद की शादी मार्च में दिल्ली में हुइ्र थी। जानकारी के मुताबिक इसके पहले ही ये कोर्ट मैरिज कर चुके थे। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। दोनों के बीच पहली मुलाकात 2020 में हुई थी। स्वरा और फहाद एक रैली के दौरान मिले थे, जहां स्वरा क्रांतिकारी अंदाज में रैली में भाषण दे रही थी।

बहन की शादी में किया था इन्वाइट

फहाद ने स्वरा को अपनी बहन की शादी में आमंत्रित किया था, पर वे उसमें शामिल नहीं हो पाई। इस पर स्वरा ने फहाद से स्वारी कहा था, जिसके बाद दोनों में दोस्ती और गहरी हो गई और यह प्यार तक पहुंच गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.