Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इस वजह से परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो पाईं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने लिखा खास मैसेज

39

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी संपन्न हो चुकी है। अब उदयपुर से शादी में शामिल हुए सभी मेहमान अपने घर वापस लौट रहे हैं। इस समय दोनों की शादी सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। इतने सारे मेहमानों में परिणीति की बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का शामिल न होना, सभी को खटक रहा है। फैंस को इंतजार था कि प्रियंका इस ग्रैंड वेडिंग में जरूर शामिल होंगी। लेकिन प्रियंका भारत क्यों नहीं आईं, इसकी वजह भी अब सामने आ चुकी है। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस के न आने की वजह बताई।

प्रियंका की मां ने बताई वजह

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा, परिणीति और राघव की सगाई में शामिल हुई थीं। उस समय यह उम्मीद की जा रही थी कि प्रियंका अपनी बहन की शादी बिल्कुल मिस नहीं करेंगी। लेकिन कुछ दिनों पहले ही खबर आई कि प्रियंका इंडिया नहीं आ पाएंगी। परी और राघव की शादी पूरा चोपड़ा और चड्ढा परिवार शामिल हुआ, लेकिन प्रियंका और निक जोनस कहीं नहीं दिखाई दिए। अब प्रियंका की मां ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि प्रियंका अपने काम में काफी बिजी होने के कारण इस शादी में शामिल नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कहा, “वो काम कर रहे हैं।”

शादी में शामिल न होने पर प्रियंका ने जताई निराशा

मधु चोपड़ा अपने बेटे सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट की गईं। जहां उनसे पैपराजी से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से जुड़े सवाल किए। उनसे पूछा गया कि शादी कैसी रही, इस पर उन्होंने जवाब दिया, “बहुत अच्छी शादी थी। परिणीति दुल्हन के लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वैसे ही वह पहले से सुंदर हैं।” परिणीति चोपड़ा और राघव की शादी की फोटोज पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें भर-भरकर बधाईयां दे रहे हैं। इसी बीच प्रियंका ने भी उन फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा, “मेरा आशीर्वाद हमेशा।” इसके अलावा प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी परिणीति और राघव की शादी की फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, “पिक्चर परफेक्ट, नए शादीशुदा कपल को उनके खास दिन पर काफी सारा प्यार भेज रही हूं। चोपड़ा फैमिली में तुम्हारा स्वागत के राघव। उम्मद है कि तुम भी हमारी तरह क्रेजी होने के तैयार हो। टिशा तुम अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन हो.. मैं तुम्हें और राघव को जिंदगी भर की खुशियों के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रही हूं। एक-दूसरे का ख्याल रखें और इस खूबसूरत प्यार को संभाल कर रखें। लव यू लिटील वन।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.