Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ट्रिब्यूनल बेंच के लिए इंदौर के 100 से ज्यादा संगठन साथ आए

34

इंदौर। इंदौर में जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की बेंच स्थापित करने की मांग को लेकर कर विशेषज्ञ और शहर के सौ से ज्यादा व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि एक साथ आ गए हैं। जीएसटी एक्शन कमेटी ने मंगलवार शाम बैठक बुलाई है। इसमें ट्रिब्यूनल गठन की मांग उठाने के लिए शुरू किए जा रहे आंदोलन की रणनीति घोषित होगी।

नौ साल पहले इसी तरह इन तमाम संगठनों के प्रतिनिधि वैट संघर्ष समिति के रूप में एकजुट हुए थे। महीनेभर चले आंदोलन के बाद सरकार को झुकना भी पड़ा था। इंदौर के हाथ से जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की बेंच निकल गई है। मालवा-निमाड़ के कारोबारियों के साथ कर सलाहकारों के लिए यह परेशानी का सबब बनता दिख रहा है। इंदौर को जीएसटी ट्रिब्यूनल की बेंच नहीं मिलने के पीछे मप्र सरकार के रवैये को जिम्मेदार माना जा रहा है।

इंदौर को हटाकर भोपाल का नाम दिल्ली भेजा

2019 में इंदौर का नाम भेजने के बाद सरकार ने बीते प्रस्ताव में इंदौर को हटा दिया और सिर्फ भोपाल का नाम दिल्ली भेजा। इससे नाराज और निराश कर सलाहकार, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील और प्रमुख कारोबारी संगठनों के पदाधिकारियों ने संघर्ष शुरू कर इंदौर में ट्रिब्यूनल की बेंच लाने के लिए मोर्चा खोला है।

वैट के रिटर्न को बदल दिया था

उल्लेखनीय है कि 2014 में वैट संघर्ष समिति के बैनर तले भी इसी तरह व्यापारी और कर विशेषज्ञ एकजुट हुए थे। मप्र टैक्स ला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और जीएसटी एक्शन कमेटी में महामंत्री बने अश्विन लखोटिया के अनुसार जुलाई 2014 में प्रदेश सरकार ने वैट के रिटर्न को बदल दिया था। नया प्रारूप खासा कठिन था। इसके खिलाफ तमाम व्यापारी संगठन, कर पेशेवरों के संगठनों ने एक होकर विरोध शुरू किया था।

आखिरकार वित्त मंत्री को झुकना पड़ा था….

पहली बैठक के बाद प्रदेश के वित्तमंत्री नहीं माने। इंदौर के कारोबारियों ने आंदोलन जारी रखा। रिटर्न दाखिल नहीं करने की घोषणा की। इस पर भी सरकार नहीं झुकी तो अगस्त 2014 में इंदौर में कारोबार बंद करने की घोषणा हुई। हालांकि बाजार के बंद होने से एक दिन पहले प्रदेश के वित्त मंत्री ने झुकते हुए वैट रिटर्न फार्म वापस लेने की घोषणा कर दी। अब बनी जीएसटी संघर्ष समिति की अगुवाई भी वैट संघर्ष समिति की कमान संभाल चुके कारोबारी और पेशेवर ही कर रहे हैं। मंगलवार को समिति की बैठक में लंबे व क्रमबद्ध आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

सरकार से लड़ाई लड़ने वालों के साथ महापौर-सांसद

टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ने भी सोमवार को एक कमेटी गठित करने की घोषणा की। कमेटी फार जीएसटी ट्रिब्यूनल एट इंदौर नाम से बनी इस समिति का संरक्षक और संयोजक महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी को बनाया गया है। टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ट्रिब्यूनल गठित नहीं करने के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका भी दायर कर चुका है। इस पर मंगलवार को सुनवाई होगी। यानी सरकार के निर्णय के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने वाले टीपीए की लड़ाई में सांसद और महापौर भी साथ आ गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.