Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

छह माह पहले महिला की मौत रही गोली मारने की वजह! साला ने दिया घटना को अंजाम

20

गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना इलाके के झगरी में घर के बाहर टहल रहे व्यक्ति को गोली मारने के संभावित कारणों का खुलासा गिरिडीह की पुलिस ने कर लिया है. पुलिस ने इस घटना के पीछे एक महिला की मौत के बाद एफआईआर तथा एक व्यक्ति के जेल जाने को कारण बताया है. घटना के पीछे अभी तक घायल (पीड़ित) का साला का साला का नाम सामने आया है.

खोखा बरामद, हमलावरों की खोज शुरू

घटना मंगलवार की शाम की है. जिसे गोली लगी है, उसका नाम खुर्शीद है. खुर्शीद का इलाज सदर अस्पताल में हुआ. जहां चिकित्सक राजेश चंद्रा ने खुर्शीद की स्थिति को देखा एक्स रे करवाया फिर धनबाद रेफर कर दिया गया. इस घटना के बाद एसपी डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने जांच भी की.

सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन समेत कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. जांच के दरमियान खोखा भी बरामद कर लिया गया. यहां कई लोगों से पूछताछ की गई जिसके बाद आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई. आरोपियों के धर-पकड़ के लिए पुलिस पदाधिकारी की अलग-अलग टीम भी बनायी गई, जिसने रात भर कई स्थानों पर छापा भी मारा है.

कहां से मिला हथियार, इसकी भी हो रही है जांच

घटना के बाद एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने ईटीवी से बातचीत में बताया कि मामला घरेलू रंजिश से जुड़ा है. छानबीन में सामने आया था कि एक महिला की मौत हो गई थी जिसके बाद घायल का साला जेल में बंद है. इसी बात को लेकर जेल में बंद आरोपी के साले ने खुर्शीद पर हमला किया. उन्होंने बताया कि इसके अलावा यह भी पता किया जा रहा है कि हथियार कहां से आया था. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा और सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.