Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

टीम के साथ इंदौर नहीं आए जसप्रीत बुमराह BCCI ने बताई वजह

37

इंदौर। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs AUS) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore ODI) में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंदौर वनडे में नजर नहीं आए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने एक्स हेंडल पर इसका कारण स्पष्ट किया

BCCI ने लिखा, “जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए टीम के साथ इंदौर नहीं गए हैं। वह अपने परिवार से मिलने गए हैं और टीम प्रबंधन ने उन्हें यह ब्रेक दिया है। दूसरे वनडे के लिए बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर तेज गेंदबाज मुकेश कुमार टीम में शामिल हुए हैं। राजकोट में होने वाले आखिरी वनडे के लिए बुमराह टीम से जुड़ेंगे।“

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरे ये 11 खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में जसप्रीत बुमराह के स्थान पर प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है। पहले वनडे में बुमराह ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई थी। वहीं मैच के हीरो रहे थे मोहम्मद शमी जिन्होंने 5 विकेट लिए थे।

1. शुभमन गिल, 2. रुतुराज गायकवाड़, 3. श्रेयस अय्यर, 4. केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), 5. ईशान किशन, 6. सूर्यकुमार यादव, 7. रवींद्र जडेजा, 8. आर अश्विन, 9. शार्दुल ठाकुर, 10. मोहम्मद शमी, 11 प्रसिद्ध कृष्णा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.