Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

झमाझम बारिश के आसार कम, तीन दिन के बाद भि‍गा सकता है लौटता मानसून

42

जबलपुर। मानसूनी प्रणालियों के कमजोर पड़ते ही बारिश दौर पिछले चार दिन से थमा हुआ है। अब झमाझम बारिश के आसार भी कम ही हैं। हालांकि तीन दिन बाद लौटता मानसून शहर को भि‍गा सकता है। बहरहाल बारिश न होने से दिन में उमस भरी गर्मी का असर बरकार है। धूप में तीखापन और वातावरण में घुली नमी के असर से उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। हालांकि रात अब धीरे-धीरे नरम हो होने लगी है।

रात में हल्की ठंडक महससू होने लगी है

शाम छह बजते सूर्यास्त के साथ मौसम जहां खुशनुमा हो रहा है वहीं न्यूनतम तापमान भी लगातार कम हो रहा है। जिससे रात में हल्की ठंडक महससू होने लगी है। दिन भर धूप निकली रही और उमस भरी गर्मी परेशान करती रही। बीच-बीच में बादल तो छाए पर बरसे नहीं। दिन का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान पिछले पांच दिनों में करीब दो डिग्री कम होकर 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा इसके बाद जबलपुर सहित संभाग के जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

लौट रहा मानसून

मानसून जाने से पहले दक्षिण पश्चिमी मानसून जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मौसम तंत्र सक्रिय है। एक मानसूनी ट्रफ लाइन प्रदेश के ऊपiर से गुजर रही है। वहीं 28-29 सितंबर के बीच बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की भी संभावना है इसके असर से जबलपुर सहित संभाग में हलकी बारिश हो सकती है।

इस बार हुई है 54 इंच से ज्यादा बारिश

इस बार बारिश ने औसत आंकड़ा पार कर लिया है। मानसून सीजन में अब तक कुल 1375 .7 मिलीमीटर यानी 54.1 इंच बारिश हो चुकी है। वहीं गत वर्ष की बात करें तो अब तक 1345.4 यानी 52.9 इंच बारिश हुई थी। इस हिसाब से इस बार एक इंच अधिक बारिश हुई है। जबलपुर में औसत 52 इंच बारिश रिकार्ड की जाती है।

तापमान में ऐसे आ रही नरमी

20 सितंबर – 32.7 – 24.4

21 सितंबर – 31.6 – 24.2

22 सितंबर – 31.8 – 23.8

23 सितंबर – 32.4 – 24.0

24 सितंबर – 32.2 – 23.4

25 सितंबर – 32.8 – 22.7

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.