Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

अश्लीलता का अड्डा बनीं दिल्ली मेट्रो, सरेआम किसिंग करते कपल का Video वायरल

28

दिल्ली मेट्रो इन दिनों खासा चर्चा में है। मेट्रो के अंदर की वीडियो लगातार वायरल हो रही हैं। कभी किसी कपल का वीडियो वायरल होता है तो कभी किसी की लड़ाई का। दिल्ली मेट्रो में इन दिनों एक कपल का इंटीमेट हरकतों का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर घमासान मच गया है। लोग कपल की इस हरकत पर काफी भड़क गए हैं।

वायरल वीडियो में कपल को मेट्रो ट्रेन के दरवाजे के पास गले मिलते और किसिंग करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वह ऐसा बार-बार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो आनंद बिहार मेट्रो स्टेशन के आस-पास का बताया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ऐसी हरकतों को लेकर पहले भी चेतावनी जारी कर चुका है। डीएमआरसी की ओर से कहा गया था, “ वे ऐसी गतिविधियों में शामिल न हों और ट्रेन के अंदर उचित व्यवहार करें। डीएमआरसी की हिदायत के बाबजूद लोग बाज नहीं आ रहे।

वीडियो देखने के बाद लोगों के चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आए हैं। वीडियो को शेयर करते हुए  मजाकिया लहजे में कैप्शन लिखा है। वीडियो का कैप्शन है ‘आनंद विहार #delhimetro (OYO) का एक और इमोशनल वीडियो। शायद हम भूल गए हैं कि प्यार अंधा होता है, लोग नहीं।’ वीडियो ने कई सोशल मीडिया यूजर्स को भड़का दिया और लोगों ने DMRC से इस मामले पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

एक यूजर ने लिखा ‘यह दिल्ली में अब रोज का हो गया है। क्यों? बहुत-बहुत अजीब लग रहा है।’ एक अन्य ने लिखा ‘सच में क्या गलत है अगर वे एक-दूसरे को किस कर रहे हैं और किसी और को परेशान नहीं कर रहे हैं, ऐसा लगता है कि आप जैसे लोगों के पास दूसरे लोगों की जिंदगी में दखल देने के अलावा और कोई काम नहीं है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.