Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

साड़ी- लहंगे के बाद अब सूट में दिखी परिणीति, नई नवेली दुल्हन ने फ्लॉन्ट किया मंगलसूत्र

69

यह कहना गलत नहीं होगा कि आज का दिन आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का नाम रहा। दिन की शुरुआत से लेकर अब तक दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों के एक के बाद एक लुक सामने आ रहे हैं। पहले साड़ी फिर लहंगा और अब सूट में परिणीति छा गई।

दरअसल परिणीति चोपड़ा और राघव कल शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं, इसके बाद से ही वह चर्चाओं में बने हुए हैं। सबसे पहले दाेनों की रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें नई नवेली दुल्हन पिंक साड़ी में बेहद प्यारी लग रही थी, इसके बाद सुबह दोनों की शादी की तस्वीरें चर्चा में रही।

अब कपल उदयपुर से दिल्ली पहुंच गया , जहां दुल्हन अलग ही अवतार में दिखाई दी। इस दौरान परिणीति येलो सूट में नजर आई , जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने मिनिमल मेकअप किया था, गले में खूबसूरत मंगलसूत्र उनके लुक पर चार चांद लगा रहा था। इससे पहने राघव चड्ढा और परिणीति ने उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर  पर खड़े फैंस को हाथ जोड़कर थैक्यू कहा। बता दें कि कपल ने कल होटल लीला पैलेस में शादी की सभी रस्मों को शाही अंदाज में पूरा किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.